⚡ ब्रेकिंग News

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही


अनूपपु- जिले के थाना रामनगर अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार sdop कोतमा के मार्गदर्शन मे मुखबिर से सूचना मिली कि  सिल्वर रंग के चोरी की इनोवा कार छतीसगढ़ मनेंद्रगढ़ से होते हुये अनुपपुर की ओर आ रही हैं जिस पर रामनगर पुलिस स्टाप के साथ ग्राम झिरिया टोला चौराहा आर टी ओ चेक पोस्ट के पास नाकाबंदी कर संघन चेकिंग किया गया चेकिंग के दौरान उपरोक्त इनोवा कार cg10f6081 और बोलैरो वाहन क्रमांक mp65t1129 आगे पीछे आती हुई दिखी जो पुलिस को देखकर वाहन चालक वाहनों को भगाने का प्रयास किया दोनों वाहनों को पीछा कर पकड़ा गया जो इनोवा कार में चालक राकेश कुमार गुप्ता पिता हजारी लाल गुप्ता उम्र 29 वर्स निवासी झागराखाड दफाई नंबर एक वार्ड क्रमांक 4 जिला कोरिया छत्तीसगढ़,एवं सोनू उर्फ मुकेश बर्मा पिता बद्रिकाप्रसाद वर्मा उम्र 25 वर्स निवासी विवेकनगर कालोनी थाना चचाई अनुपपुर मध्यप्रदेश, सुभम यादव पिता लखन लाल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 4 रजा मोहल्ला धनपुरी, दिगम्बर राठौर पिता प्रीतमलाल राठौर उम्र35 वर्स निवासी रामपुर थाना अमलाई और बोलैरो चालक सूरज राठौर पिता रूपनारायण राठौर उम्र 23 वर्स निवासी वार्ड क्रमांक 6 चचाई रोड अनुपपुर,राज कुमार शर्मा पिता सुरेसमडी शर्मा उम्र 40 वर्स निवासी रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल मध्यप्रदेश के संदिग्ध परिस्थितियों में मिले पूछताछ करने पर उक्त दोनो वाहन का कागजात भी ना होना बताया गया जिसमें इनोवा कार की कीमत बीस लाख रुपए ,बोलैरो वाहन कीमत 9 लाख रुपये चोरी के संदेह होने पर दोनों वाहनों को जप्त कर 6 आरोपियों से नगदी रकम 2लाख 21 हजार 550 रुपया और आठ नग मोबाइल कीमत 50000 रुपये कुल कीमत 31 लाख 71 हजार 550 रुपया जप्त किया गया सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इस्त०के० 05/19धारा 41(1-4)जा०फौ०/379 मामला कायम कर न्यायालय कोतमा में पेश किया गया उक्त कार्यवाही में अनूपपुर जिला पुलिस की कार्यवाही सराहनीय रही।।
दिगम्बर राठौर पर पहले भी कई तस्करी के है।
पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग कोतमा के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी रामनगर बीएन प्रजापति, सउनि रामभवन शर्मा, पुष्पराज सिंह आरक्षक सनत द्विवेदी, राहुल प्रजापति, मदन पाटील एवं रिंकू गोले की सराहनीय भूमिका रही मामले।
अमलाई थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर निवासी दिगम्बर राठौर पहले भी कार में गांजा तस्करी करते क्राइम ब्रांच मनेंद्रगढ़ के द्वारा 60 किलो गाँजा के साथ कार जप्त कर जेल भेजा गया जहां लगभग 6 महीने जेल की हवा खा कर जमानत पर वापस रामपुर आकर गाँजा तस्करी करना सुरु कर दिया जिस पर बुढार पुलिस को जानकारी मिलते ही बटूरा से अनूपपुर के बीच घेराबन्दी कर इनोवा कार सहित 5 लाख 65 हजार नगद जप्ती कर जमानत पर रिहा किया गया था जिसका अभी भी बुढार न्यायालय में प्रकरण चल रहा हैं इसी प्रकार कथित आरोपी के ऊपर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा में गांजा तस्करी सम्बंधित मामले कायम हैं ऐसे आरोपी के  साथ मिलकर और युवाओ का आपराधिक और तस्करी का मामला तैयार होते जा रहा हैं।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...