⚡ ब्रेकिंग News

डीजल चोर को पहले लगाई हथकड़ी,फिर थाना प्रभारी ने दिया अभयदान

स्थानीय पुलिस के  बोल  डीजल चोर नहीं  थे घोर ईमानदार थे  दोनों पकड़े गए व्यक्ति , तो फिर साहब डीज़ल चोरी में पकड़े गए दोनों ऐसे सज्जन व्यक्ति को कैसे लगा कर रखा गया थाने पर हथकड़ी से... ?


कोतमा- अनुविभागीय पुलिस कोतमा अंतर्गत भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में तेजी से अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है अपराधों की रोकथाम करने में भालूमाड़ा पुलिस नाकाम साबित हो रही है चोरी,लूट जैसे अपराध होना आम बात हो गई है चोरी के मामलों में भालूमाडा़ थाना प्रभारी सेटिंग पर ज्यादा, कार्यवाही करने में काम विश्वास करते हुए नज़र आते हैं , विगत दिनों में चोरी  लूट के कई ऐसे मामले प्रकाश में आये जो बिना कार्यवाही के ही रफा दफा आनन फानन कर दिए गए, तामिन अंसारी पिता इश्किल अंसारी उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नं.10 दफाई न.03,भालूमाड़ा के साथ 19/05/2019 की दरमियानी रात में गेट दफाई भालूमाड़ा के पास लगभग 2 बजें रात्रि के समय सड़क पर तीन लोगों ने मोटरसाइकिल रोकाकर 7000 रुपये लूट लिए। तामिन अंसारी द्वारा भालूमाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई और चोरो का हुलिया,पहचान व ऑडियो रिकार्डिंग भी भालूमाड़ा पुलिस को उपलब्ध कराई गई। स्थानीय पुलिस द्वारा पैसे की लूट में लिप्त तीनो व्यक्ति जमुना निवासी को गिरफ्तार कर थाने में पूछताछ की गई और उन तीनों द्वारा  पैसे की लूट का जुर्म भी कबूला गया परंतु भालूमाड़ा थाना प्रभारी द्वारा लूट करने वाले तीनो व्यक्तियों से लुटे हुए 7000 रुपये शिकायतकर्ता को वापस दिलाये और स्थानीय पुलिस ने स्वयं अपराधियों से सेटिंग कर ली फिर मामले को वही से रफादफा कर दिया गया।


डीजल चोरों पर मेहरबान स्थानीय पुलिस -


डीज़ल पेट्रोल पंप संचालक संग्राम सिह बदरा निवासी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया भालूमाड़ा थाना अंतर्गत बदरा राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के बगल में  एम एन सिंह पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक वाहनों से रात के लगभग 2 बजे  चार पहिया वाहन से 4 व्यक्ति पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक वाहनों की टंकी के ताले तोड़कर डीजल चोरी करने लगे जैसे ही इसकी भनक पेट्रोल पंप स्टाफ व वाहन चालकों को लगी आनन फानन में डीजल चोरो को पकड़ने का प्रयास किया जिसमें दो व्यक्ति भाग खड़े हुए और दो डीजल चोर शिव प्रसाद उर्फ छोटू पिता अयोध्या लोनी(चौहान) ग्राम शिलपुर ग्राम पंचायत लालपुर,निगवानी एवं टीकमदास यादव ग्राम भर्री हाल निवासी पसला को डीजल चोरी करते हुए पकड़ा, जिसमे लगभग 60 से 65 लीटर डीजल से भरे 2 डब्बे स्पॉट पर पकड़े और 3 गैलन खाली डब्बे वाहन चार पहिया वाहन एम 65 जे 1164 में रखे हुए थे। जैसे ही चोरो को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ा जाता है वैसे ही आनन फानन में स्थानीय पुलिस की गाड़ी लेकर घटना स्थल में आरक्षक दिनेश सिंह राठौर और चालक कर्मजीत सिंह पहुँचे दो डीजल चोरो व बोलोरो वाहन सहित रात को ही पकड़ व जब्त कर ले आया जाता है दोनों डीज़ल चोरों को थाने में हथकड़ी जंजीर से बांधकर कर रखा जाता है कुछ समय उपरांत ही थाना प्रभारी मनोज दीक्षित व्दारा दोनों डीज़ल चोरों को छोड़ दिया जाता है ,जब्त 2 गैलन जिसमे 60 से 65 लीटर चोरी का डीजल भरा हुआ वह भी गायब हो जाता है


फुनगा चौकी  पदस्त एक मुंशी का फिर क्या कहना -

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जंचर्चित प्रधान आरक्षक जो 2 से 3 दिन पहले ही भालूमाड़ा थाना से फुनगा चौकी में स्थानान्तरण हुआ है डीज़ल चोरों को पकड़ने की जानकारी लगते ही तत्काल घटना स्थल पेट्रोल पंप पर पहुंच कर शिकायत करने वाले ट्रक चालको को वहाँ से नसीहत देते हुए भगा देते हैं कि आप सब डीजल चोरी की शिकायत न करो नहीं तो आप भी पुलिस के लफड़े में फस जाओगे, ऐसे है फुनगा चौकी के होनहार प्रधान आरक्षक जो अपनी देश भक्ति जन सेवा का कर्तव्य निभा रहे हैं धन्य है थाना प्रभारी की कार्यशैली व फुनगा चौकी के प्रधान आरक्षक।


कहना है-

जिस वाहन से डीज़ल चोरी हो रहा था उसका चालक कहा सो रहा था और डीज़ल चोरी वाहन चालक ही करवा रहा था तुम समझते नहीं हो।

एस एन प्रसाद
एसडीओपी,कोतमा

कहना

बिना जानकारी के मैं कोई भी कथन उक्त संबंध पर नहीं दूंगी।

किरणलता केरकेट्टा
पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर

कहना

डीज़ल चोरी करते हुए बोलोरो वाहन से आये हुए  दो व्यक्तियों को रंगे हाथो पकड़ा गया और दो फरार हो गए,डीज़ल से भरे दो गैलन भी पुलिस ने जब्त किया लेकिन सुबह दोनों डीज़ल चोरो, बोलोरो वाहन को छोड़ दिया गया जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से फोन के माध्यम से मेरे द्वारा की गई है,कई बार मेरे पेट्रोल पंप के पास डीज़ल चोरी की घटना हो चुकी है जिसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

संग्राम सिंह
पेट्रोल पंप संचालक,बदरा
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...