⚡ ब्रेकिंग News

कोयलांचल क्षेत्र में सोमवार को जगह जगह विराजेंगे विघ्नहर्ता गणेश भगवान

 राजनगर-कमेटी के पदाधिकारीयों एवं उत्साहित युवकों द्वारा जोर शोर से  पंडाल की  तैयारियां  की जा रही हैं तथा कमेटी के पदाधिकारीयों द्वारा मिट्टी के भगवान की मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 2 सितंबर यानी सोमवार को मनाया जाएगा। वही  तीज पर सुहागन महिलाएं अपने  पतियों के लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। वही  त्यौहार में  भी  राजनगर  मेन मार्केट भगत सिंह चौक के आसपास की दुकानों में भी काफी भीड़ देखी जा सकती है लोग अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करते हैं और 10 दिनों तक इसकी पूजा अर्चना करते हैं। और 10वें दिन अनंत चर्तुदर्षी के दिवस पर धूमधाम के साथ भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। बताया गया कि, इस बार गणेश विसर्जन की शुभ तारीख 12 सितंबर है। बता दें कि भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी और स्वाति नक्षत्र और सिंह लग्न में हुआ था। इसलिए गणेश चतुर्थी की पूजा हमेशा दोपहर के वक्त की जाती है। गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त 2 सितंबर या यूं कहें कि पूजा का शुभ समय सुबह 11ः04 बजे से दोपहर 1ः37 तक रहेगी। पूजा की अवधि 2 घंटे 32 मिनट तक रहेगी। इसके बाद ही चतुर्थी तिथि का मुहूर्त सुबह 4 बजकर 56 मिनट से शुरु होगा। वहीं चतुर्थी तिथि समाप्ति का मुहूर्त 3 सितंबर 2019 रात 1ः53 मिनट तक रहेगा। गणेश चतुर्थी 02 सितंबर दिन सोमवार को सुबह 9 बजकर 1 मिनट से शुरू होने जा रही है, जो 3 सितंबर सुबह 6 बजकर 50 मिनट तक है वही कोयलांचल क्षेत्र के राजनगर, भगत सिंह चौक, दुर्गा मंदिर, सी सेक्टर, न्यू राजनगर, शांतिनगर, पौराधार, रामनगर आर.टी.ओ.चेक पोस्ट, डोला, सेमरा, आमाडांड, बरतराई  सहित आसपास की कालोनियों में भी गणेश जी की प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना की जाती है ।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...