⚡ ब्रेकिंग News

शहीद भगत सिंह चौक पर संयुक्त कोयला मजदूर संघ का आमसभा ७ को



राजनगर- राजनगर शहीद भगत सिंह चौक पर संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक), एसईसीएल के तत्वाधान में विशाल आमसभा का आयोजन 7 सितम्बर को किया जाएगा. जहां सभा में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एटक जेबीसीसीआई सदस्य एवं महा सचिव कॉमरेड रमेन्द्र कुमार मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट वक्ता के रूप में सदस्य कोल इंडिया कल्याण समिति के कामरेड अशोक यादव, सदस्य जेबीसीसीआई लाखनलाल महतो, सदस्य जेबीसीसीआई (वैक.) एवं महामंत्री एसकेएमएस एटक एसईसीएल कामरेड हरिद्धार सिंह एवं कामरेड अजय विश्वकर्मा अध्यक्ष एसकेएमएस एसईसीएल रेहेगे.

कॉमरेड रमेन्द्र कुमार कैबिनेट कमेटी कंन्ट्रेक्ट कमेटी फार कांट्रेक्ट लेबर के सदस्य भी है. प्रबंधन को कामरेड रमेन्द्र कुमार के आने की सूचना श्रमसंघ द्वारा दी जा चुकी है इसलिए एटक की एक ही धमकी से हसदेव क्षेत्र में तमाम ठेका मजदूरों को प्रतिदिन ७५० रूपए के हिसाब से भुगतान प्रारंभ हो गया है किन्तु ठेकेदार अब ठेका मजदूरों पर दवाब बना रहे है कि एक महीने के बाद पैसा वापस करे. एटक ने सीधे तौर पर ठेका मजदूरों से अपील की है कि उनके खाते में जितना पैसा आया है वह उनका हक है उनका स्वयं का पैसा है एक भी रूपया उसमें से वापस न करे, एटक मजूदरो के साथ है.

संयुक्त कोयला मजदूर संघ एटक एसईसीएल के केन्द्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्धार सिंह ने प्रबंधन एवं ठेेकेदार से कहा है कि जो भर्राशाही चल चुका है वह अब आगे चल नही सकता है. प्रबंधन एवं ठेकेदार मिलकर जो ठेका मजदूरों का गला काट रहे थे अब एटक के साथी उनकी हिफाजत के लिए खड़े है. इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष एटक रमेन्द्र कुमार जो की कैबिनेट कमेटी फार कांट्रेक्ट लेबर के सदस्य भी है ७ सितम्बर को राजनगर भगत सिंह चौक पहुंचेगे और आमसभा में शामिल होगे. इसलिए सभी ठेका मजदूरों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में ७ सितम्बर की शाम ४ बजे से राजनगर शहीद भगत सिंह चौक पर आमसभा में पहुंचे.
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...