⚡ ब्रेकिंग News

सीट बढ़ाने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन



अनूपपुर- छात्राओं की बढ़ती संख्या और महाविद्यालय में कम सीट को लेकर छात्र छात्राओं का दाखिला ना होने के कारण छात्र-छात्राएं निराश हो रहे हैं जिसे लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बिजुरी ने महाविद्यालय के प्रचार को ज्ञापन सौंपा है साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री को भी पत्र की कॉपी भेजी गई है,

 ज्ञापन पर बताया गया कि शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में क्षेत्र के सैकड़ों गरीब छात्र  प्रवेश से वंचित हो गए हैं जिसके कारण उन छात्रों की उच्च शिक्षा नहीं हो पाएगी और उनका पूरा भविष्य अंधकार में हो जाएगा इस संबंध में मध्य प्रदेश नवीन निर्देश है कि प्रदेश के सभी महाविद्यालय में 10% सीट बढ़ाना है लेकिन शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में शासन की मंशा के अनुसार नहीं बढ़ाई जा रही है और छात्र प्रवेश से वंचित है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि 10% सीट बड़ा कर लिया जाए !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...