कांग्रेस पार्टी के बड़े दिग्गजों के विरुद्ध विधानसभा में टिकट मांगना पड रहा छोटे कांग्रेसी नेताओं को आज बहुत महंगा, भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेसी नेताओं पर कांग्रेसी सरकार पर हो रहे हैं दनादन मामले दर्ज
कोतमा -जनपद अनूपपुर मुख्यालय बदरा में शासकीय पैसे की हेरा फेरी,धोखाधड़ी करके जनप्रतिनिधि व अधिकारी मिल बांट कर कैसे शासकीय पैसे का बंदरबांट कर रहे हैं यह किसी से छुपा हुआ नहीं है विगत कुछ दिनों में कई मामले प्रकाश में आए हैं जिन पर उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद सख्ती से कार्यवाही करते हुए थाने पर मामला दर्ज किया गया है भालूमाडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनूपपुर कलेक्टर महोदय के आदेश एवं जनपद पंचायत अनूपपुर मुख्यालय बदरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरुण कुमार भारद्वाज के द्वारा लिखित शिकायत थाने पर दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि विकास कार्यों के नाम पर जमकर शासकीय पैसे का दुरुपयोग करते हुए नियम मापदंडों के विरुद्ध जमकर धोखाधड़ी की गई।
सरपंच ने अपनी पत्नी को ही बना दिया,निर्माण कार्य का मटेरियल सप्लायर-
गिट्टी,सीमेंट छड एवं अन्य निर्माण सामग्री सप्लाई करने के नाम पर ग्राम पंचायत पडौ़र के सरपंच उमाकांत उईके द्वारा अपनी पत्नी संतोषी बाई के नाम से फार्म बनाकर मैटेरियल सप्लाई का बिल लगाते हुए 30 लाख 32000 हजार रुपये खाता क्रमांक 63780201000042 शाखा अनूपपुर के खाते में दिनांक 1/04/2015 से 5/10/2019 तक फर्जी तरीके से भुगतान ग्राम पंचायत पडौ़र के खाते से भुगतान होता रहा और सक्षम अधिकारी आंख मूंधकर भुगतान करते रहे निर्माण कार्यों की फर्जी बिल भुगतान की शिकायत जिला कलेक्टर व मुख्य कार्यपालन अधिकारी बदरा से की गई।
कलेक्टर के आदेश पर पूरे मामले की हुई जांच,खुली भ्रष्टाचारियों की पोल-
जिसके उपरांत पूरे मामले की जांच आसिफ खान लेख पालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर,रावे़द्र पटेल परियोजना अधिकारी मनरेगा, एसपी द्विवेदी अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण अनूपपुर, एस पी रावत कार्यपालन यंत्री ग्रामीण जिला पंचायत अनूपपुर द्वारा जांच पूरे मामले की जांच की गई और जांच के दौरान पडौ़र ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी पूरे भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्तियों व दोषी अधिकारियों के विरुद्ध जांच प्रतिवेदन कलेक्टर महोदय अनूपपुर को दी गई। कलेक्टर महोदय अनूपपुर द्वारा पूरे मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत अनुपपुर मुख्यालय बदरा को मामले में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराने का आदेश दिया गया।
भ्रष्टाचारियों पर हुआ मामला दर्ज-
जिला पंचायत अनुपपुर मुख्यालय बदरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरुण कुमार भारद्वाज द्वारा 5/10/2019 को भालूमाडा़ थाना में पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई गई।अपराध क्रमांक 396/2019 धारा 409,120-बी के तहत एस के एका सहायक यंत्री जनपद पंचायत अनूपपुर, विनय यादव उपयंत्री अनूपपुर,उमाकांत उईके सरपंच पडौ़र,शंभू सिंह सचिव पडौ़र,लिखी राम केवट रोजगार सहायक पडौ़र के विरुद्ध मामला दर्ज कर उप निरीक्षक त्रिवेणी मिश्रा द्वारा पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।
