⚡ ब्रेकिंग News

भालूमाड़ा थाने का स्वागत कक्ष बना कांजी हाउस



कुत्ता सो रहा कुम्भकर्ण की नींद थाने के भीतर,स्वागत कक्ष में पालतू जानवर का अड्डा

भालूमाड़ा थाने के अंदर कुत्ता और स्वागत कक्ष कमरे में पालतू जानवर बढ़ा रहे हैं थाने की शोभा

कोतमा- भालूमाड़ा थाना परिषद में इन दिनों पालतू जानवरों का अड्डा बन गया है थाने के अंदर कैदी रूम के बगल में कुत्ता सोता,आराम फरमाता हुआ अक्सर देखा जा सकता हैं वही दूसरी ओर स्वागत कक्ष के कमरे में गंदगी का अंबार देखा जा सकता है पालतू जानवर गाय, भैस का ये स्वागत कक्ष कमरा कांजी हाउस बन बैठा है गोबर एवं अन्य गंदगी का अंबार बड़ी आसानी से यहाँ देखा जा सकता है वही स्वागत कक्ष एक समय ऐसा था कि एक पुलिसकर्मी को रुकने की व्यवस्था हमेशा बनी रहती थी और उस स्वागत कक्ष में पुलिसकर्मी/पुलिस अधिकारी रहकर निवास करते थे आज वह कमरा पालतू जानवरों के गोबर से व गंदगी के कारण खंडहर में तब्दील हो गया है। भालूमाड़ा थाना परिषद में चारो तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ नजर आ रहा है। वैसे तो पुलिस अधिकारी भी स्वच्छता अभियान का पाठ पढ़ाते हुए नजर आते हैं लेकिन थाना परिषद में स्वच्छता अभियान दम तोड़ती हुई नजर आ रही है इस ओर ना तो भालूमाडा थाना प्रभारी ध्यान दे रहे हैं ना ही थाने के सामने स्थित नगरपालिका परिषद,पसान के अधिकारी/कर्मचारी साफ सफाई एवं पालतू जानवरों को थाना परिसर से हटाने के लिए ध्यान दे रहे हैं। वैसे तो थाना परिषद में कानून व्यवस्थाओ को लेकर हर माह आम जनता,पुलिस प्रशासन और नगरपालिका के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठके होती रहती है लेकिन स्वच्छता की ओर किसी का ध्यान दूर दूर तक नज़र नहीं जा रहा है भालूमाड़ा थाना परिषद में बड़ी बड़ी झाड़ियां व गंदगी फैली हुई है जिस पर किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है।
 तो...क्या ऐसे में होगा स्वच्छ भारत अभियान का सपना पूरा?
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...