⚡ ब्रेकिंग News

कोयलांचल क्षेत्र बनता जा रहा जुआरियों का अड्डा


राजनगर-कोयलांचल क्षेत्र राजनगर के आसपास जंगलों में इन दिनों जमकर जुए का फड़ संचालित हो रहा है, और रोजाना 50 हजार के ऊपर की नाल वसूली जा रही है !वही प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि इन दिनों पौराधार,   झींमर के आसपास के जंगलों में रोहित नामक व्यक्ति वा  उसके युवा साथी के द्वारा जुए के फड़ का संचालन कराया जाता है! और रोजाना दोपहर 12:00 बजे से लगभग 5:00 बजे तक जुआरियों को फड़ में पहुंचाने के लिए दो मोटरसाइकिल के माध्यम से जुआ के स्थान  तक पहुंचाया जाता है,  वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करा दिया जाता है व जंगलों के पास इन स्थानों पर  जाते हैं , कॉलोनी के पास ह उड़िया ग्राउंड के पास झीमर व तीन नंबर के जंगलों में रोजाना जुए  फड़ का संचालन कराया जा रहा है! जिस पर जुआरियों को पानी पाउच सिगरेट की भी व्यवस्था कराई जाती है, और लोग रोजाना लाखों के दाव लगाए जा रहे हैं !

तिवारी की जोड़ी मशहूर- ऐसा ही दूसरा फड़ काली मंदिर, शांति नगर कमल नगर के बंद पड़े एसईसीएल  के क्वार्टरों  के साथ साथ पल-पल ग्राउंड व आसपास के जंगलों में राजनगर की दूसरी जोड़ी गजब रंग ढा रही है ! यह दोनों फड संचालकों द्वारा  पर बैठे  घर बैठे स्थान  के आने जाने वाले रास्तों में पुलिस पर नजर रखने के लिए अलग से लड़के लगाकर पुलिस के आने-जाने की लोकेशन की जानकारी रखी जाती है, फड़ संचालकों के द्वारा दिवाली के लगभग 10 दिनों पहले से यह कारोबार संचालित कराया जा रहा है !जहां रोजाना लोगों की मोटरसाइकिल सोने की चेन व अन्य कई सामानों को भी गिरवी रखकर लोगों के घर लूटे जा रहे हैं आखिरकार पुलिस के द्वारा आखिर क्यों ऐसे चिन्हित लोगों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही या यूं कहें कि ऐसे लोगों को किसी राजनैतिक व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त है अब देखना यह होगा कि इस पर अनूपपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा कोई कार्यवाही कराई जाती है या इसी तरह लोगों के मोटरसाइकिल सोने के जेवरात मोबाइल व अन्य कई ऐसे सामान जो इन जुआ फड़ संचालकों के द्वारा फाइनेंस के माध्यम से लोगों को लूटा जा रहा है और बकायदा 10 से 20 परसेंट के मात्रा पर पैसे फाइनेंस किए जा रहे हैं !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...