अनूपपुर- लगातार शिकायत वह प्रदर्शन के बाद भी चेक पोस्ट प्रभारी को ना हटाने को लेकर ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजी मिश्रा ने एसपी कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए अनशन जारी करने की बात कही है, गौरतलब है कि पूर्व में भी लगातार चेकपोस्ट प्रभारी ऋतु शुक्ला अनाधिकृत व्यक्ति लोकेंद्र शर्मा द्वारा की जा रही अवैध वसूली को लेकर ट्रक एसोसिएशन ने शिकायत दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया था ! लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दिए जिससे एक बार फिर ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित पूरे वाहन मालिक 29 तारीख मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने जा रहे हैं जिसमें कहा गया है, कि कोई भी जनहानि होने पर शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा !
इन बातों को लेकर कलेक्टर एसपी को कराया अवगत- 21,10, 2019 को ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित वाहन मालिकों ने जिले के एसपी व कलेक्टर को सूचित करते हुए बताया कि परिवहन चेकपोस्ट रामनगर की महिला प्रभारी ऋतु शुक्ला द्वारा अनाधिकृत व्यक्ति लोकेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा चेक पोस्ट में रखकर अपने पद व प्रभाव का दुरुपयोग कर चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों से 3 से ₹4000 की अवैध वसूली एवं गाली-गलौच कर झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देने तथा अवैध राशि न दिए जाने तथा घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग बनाने के कारण क्षेत्रीय ट्रक आनर्स एसोसिएशन डोला जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों के विरुद्ध थाना रामनगर में झूठा अपराध पंजीबद्ध करवाए जाने के कारण श्रीमती ऋतु शुक्ला के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करवाए जाने तथा क्षेत्रीय ट्रक ओनर्स एसोसिएशन डोला जिला अनूपपुर के विरुद्ध की गई रिपोर्ट झूठी होने के कारण विशेष जांच करवाया जाकर समस्त कार्यवाही समाप्त किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है, जिसमें एक कहा गया था कि अगर 29,10, 2019 के पहले कार्यवाही नहीं की जाती तो 29 तारीख दिन मंगलवार से वाहन मालिक अनशन का रास्ता अपनाएंगे जिससे अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ जाएंगे !