मामला ग्राम पंचायत जमुनिहा के भ्रष्टाचारी सचिव लक्ष्मी सिंह का, लक्ष्मी ने लक्ष्मी के लिए चौपट कर दी ग्राम पंचायत का विकास
कोतमा- अनूपपुर जनपद पंचायत मुख्यालय बदरा अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिहा में विकास कार्य कराने के नाम पर शासकीय पैसे को सचिव लक्ष्मी सिंह ने बिना कार्य कराए ही राशि को डकार लिया जा रहा है चाहे वह मामला प्रधानमंत्री आवास का हो या फिर मजदूरी भुगतान करने के नाम पर मास्टर रोल में फर्जी व्यक्तियों के नाम चढ़ा कर स्वयं गुपचुप तरीके से शासकीय पैसे की हेराफेरी की गई सचिव लक्ष्मी सिंह ने तो भ्रष्टाचार करने की हद ही पार कर दी मृतक व्यक्तियों के नाम मास्टर रोल में भरकर फर्जी तरीके से पैसे निकाले गए और 16 साल की नाबालिक बच्ची जो स्कूल पर विद्या अध्ययन करती थी उसकी 8 माह पूर्व पहले मृत्यु हो जाने के बाद भी उसके नाम से मजदूरी भुगतान बताकर पैसे निकाले गए जमुनिहा सचिव लक्ष्मी सिंह के भ्रष्टाचार के कारनामे की शिकायतें ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही है और जनपद पंचायत के अधिकारी भी शासकीय पैसे की हेराफेरी भ्रष्टाचार की जांच करते करते स्वयं थक जाएंगे लेकिन भ्रष्टाचारी सचिव की भ्रष्टाचार की परतें लगातार खुल रही कुछ दिनों पूर्व ही ग्रामीणों की शिकायत पर बदरा जनपद पंचायत के सीईओ अरुण भारद्वाज एवं जनपद की टीम द्वारा ग्राम पंचायत जमुनिहा में जाकर स्वयं मौके पर जाकर सभी मामले की क्रमवार जांच की, कार्यों का निरीक्षण किया गया जिसमें स्वयं जाँच टीम के अधिकारियों ने जांच में भारी पैमाने पर शासकीय पैसो की हेराफेरी कर भाष्टचार किए जाने की पुष्टि की गई थी।
सफेद पोशाक कुछ नेताओं का भ्रष्टाचारी सचिव पर दोहरा चरित्र- -
किंतु सचिव की ऊंची पहुंच पकड़ के आगे जांच अधिकारी भी भ्रष्टाचारी सचिव के आगे पौने नज़र आ रहे हैं भ्रष्टाचार सचिव को कहीं ना कहीं कुछ राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है सफेद पोशाक नेता भ्रष्टाचारी सचिव को बचाने के लिए नए-नए तरकीब जुगाड़ व सोर्स लगाए जा रहे हैं जिससे भ्रष्टाचारी सचिव लक्ष्मी सिंह पर कार्यवाही गाज ना गिर सके भ्रष्टाचारी सचिव अपने बचने के लिए सभी प्रकार के तौर तरीके दंड भेद और सिफारिश लगाने में लगी है धन्य है ऐसे राजनेता वह उनकी राजनीति व सोच जो भ्रष्टाचारी सचिव के बढ़ावा दे रहे आज पर्दे के पीछे रह कर दे रहे हैं और आम जनता भाव में वही भ्रष्टाचारी सचिव पर कार्यवाही करने की खोखले दावे करते फिरते।
पीसीसी सड़क बन गई आसमान में-
ग्राम पंचायत जमुनिहा के निवासियों ने एक बार फिर भ्रष्टाचारी सचिव लक्ष्मी सिंह की पोल पट्टी खोल कर रख दें ग्रामीणों ने पंचनामा तैयार कर सीईओ बदरा से पत्र लिखकर आरोप लगाया गया है कि जमुनिहा के सगरा टोला मोहल्ले में वर्ष 2018 -19 में पीसीसी रोड निर्माण कार्य 4.83000/- रूपये की स्वीकृत हुई, कार्य का कोड नंबर कोड नंबर 100623.95,100698943 है पीसीसी सड़क निर्माण कर राजकुमार सिंह सिंह गोड़ के घर सगरा तिराहा तक बनना था किंतु रोड अब तक ना बन सकी भ्रष्टाचारी सचिव लक्ष्मी सिंह व सरपंच के ग्राम पंचायत के कागजों में यहां पर रोड बिना बनाए ही बन गई और 3.97000/- रुपए निकाल लिए गए गांव में तो सचिव की रोड ना बन सकी आसमान तक भ्रष्टाचार की रोड जरूर बना दी।
कहना है - तीन व्यक्तियों के आवास योजना ,मास्टर रोल पर फर्जीवाड़ा, मृतक व्यक्तियों के नाम से मास्टर रोल से पैसे निकाले जाना ,पीसीसी सड़क निर्माण कार्य बिना बने पैसे निकाले जाने को लेकर सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है समय पर जवाब प्रस्तुत न करने पर उचित एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी
अरुण भारद्वाज
सीईओ जनपद पंचायत मुख्यालय बदरा