⚡ ब्रेकिंग News

कैंसर की तरह फैला था भ्रष्टाचार- सुनील सराफ

क्षेत्र में होने वाले विकास की जानकारी कोतमा विधायक ने प्रेस वार्ता कर दी

कोतमा- पिछले 15 वर्षों  से भाजपा सरकार में जिस तरह से भ्रष्टाचार चल रहा था  उसे खत्म करने में  समय तो लगेगा ही  जिसके लिए मैं और हमारी सरकार  लड़ाई  लड़ रहे हैं  1 साल में  काफी हद तक हमने भ्रष्टाचार खत्म करने पर  सफलता पाई है  उक्त बातें  गुरुवार की शाम  प्रेस वार्ता में कोतमा विधायक  सुनील सर्राफ ने  श्री गोविंद  होटल पर कहीं !

खनिज मद से होगा काम- प्रेस वार्ता में विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि कोयला क्षेत्र के खनिज मद में जाने वाले पैसे का खर्च अधिक से अधिक अपने विधानसभा क्षेत्र में ही करेंगे क्योंकि अपने क्षेत्र में कोयले की खदान है और इसी क्षेत्र का ज्यादातर दोहन भी हो रहा है डी एम एम का फंड हमारे कोयला क्षेत्र में सबसे ज्यादा खनिज में जमा होता है अभी तक हमने 40 करोड़ से ऊपर पैसे लेकर विधानसभा क्षेत्र में कार्य कर चुके हैं जानकारी देते हुए बताया कि बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जल्द ही उन्नयन किया जाएगा कोठी और बिजुरी को साथ ही में ही उन्नत करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन कोठी का उन्नयन हो गया और जल्द ही बिजुरी का भी उन्नयन होगा ! इसी के साथ चपानी और राजनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी खोले जाएंगे !

किसानों के लिए हमेशा खड़ा हूं- किसानों के बारे में पूछे जाने पर कोतमा विधायक ने बताया कि लगातार किसानों के संपर्क में मैं हूं और किसानों के साथ किसी प्रकार से अन्याय नहीं होने दूंगा विधायक ने बताया कि भाजपा की सरकार में जिस तरह से किसानों को परेशान किया जा रहा था और आमाडांड  में किसानों की जमीन के बदले उन्हें नौकरी नहीं दी गई थी लेकिन मैंने कॉलरी प्रबंधन के ऊपर दबाव बनाकर किसानों को नौकरी दिलाने का काम किया है ! जिसमें अभी 36 लोगों को नौकरी दी जा चुकी है और आगे की प्रक्रिया राजस्व विभाग को और कॉलरी प्रबंधन को पूरी करने के लिए कहा है जिसमें कुल 899 नौकरी होनी चाहिए ! मेरे द्वारा कहा गया है कि सबसे पहले इन किसानों को नौकरी दी जाए इसके बाद नौकरी में हुए फर्जीवाड़े की जांच की जाए जिन किसानों के कम जमीन है उन्हें मध्य प्रदेश पुनर्वास नीति के तहत नौकरी उपलब्ध कराई जाए !

बिजली बिल के कारण नहीं काटे जाएंगे नल कनेक्शन- लगातार क्षेत्र में आ रही शिकायतें जिसमें नल जल योजना की बिल बकाया है और उसमें विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन काटे जा रहे हैं उस पर  विधायक ने कहा कि अगर कहीं भी विद्युत विभाग ने नल जल योजना के कनेक्शन काटे होंगे तो 10 मिनट के अंदर जुड़वाया जाएगा और आने वाले गर्मी के दिनों पर विधानसभा क्षेत्र के किसी भी गांव में पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी वही  बढ़ते बिल को लेकर हमारे द्वारा लगातार कैंप भी लगाया गया है जिसमें विद्युत विभाग की समस्या को चुना गया और क्षेत्र की जनता की समस्या को तत्काल निदान करने का प्रयास भी किया गया अब यह उम्मीद है कि क्षेत्र की जनता विद्युत बिल से खुश है !

रोजगार के लिए लगातार प्रयास- क्षेत्र में कैसे रोजगार आए इसके लिए लगातार हमारे द्वारा प्रयास किया जा रहा है भाजपा सरकार ने सब्सिडी देकर आर्या पावर प्लांट खोला गया था लेकिन उससे बिजली लेने बंद कर दिए इसके बाद प्लांट बंद पड़ा था जिसमें मैं लगातार प्लांट मालिक और माननीय मुख्यमंत्री से बात कर प्लांट चालू करवाने की प्रक्रिया जारी करवा दी है जल्द ही प्लांट चालू हो जाएगा जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिल सकेंगे तो दूसरी ओर कोतमा क्षेत्र में स्व सहायता समूह को दोना पत्तल के कार्य भी चालू कराए जा रहे हैं जिससे समूह के माध्यम से लोगों को रोजगार मिल सके !

सिंचाई के बारे में विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि 343 करोड़ की परियोजना सीतामढ़ी  मे करवाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है, वही केवई नदी पत्थरोड़ी  के पास भी डैम बना कर सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी जिसमें 50 गांव से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा ! विधायक ने बताया कि क्षेत्र में जिस प्रकार से प्राइवेट स्कूलों में अभिभावकों को बुलाकर बच्चों के बारे में जानकारी दी जाती है उसी प्रकार से अब सरकारी स्कूलों में भी पेरेंट्स डे  अभिभावकों को बुलाकर जानकारी दी जाएगी !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...