भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा ने दी जानकारी
अनूपपुर- जिस प्रकार से लगातार कांग्रेस की सरकार हर विधानसभा में जाकर निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर और उसे पूरा करने का दावा कर रही है, उसमें अधिकतर निर्माण कार्य की स्वीकृति भाजपा सरकार ने पहले ही दे रखी थी जिसे अब कांग्रेस की सरकार लोकार्पण कर वाहवाही लूटने में लगी है। अनूपपुर जिले के भाजपा उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2018 में नगर पालिका पसान पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नल जल योजना के लिए 33 करोड़ रुपए आवंटित किए थे, लेकिन तत्कालीन सीएमओ और अध्यक्ष की आपसी खींचातानी के कारण या निर्माण कार्य नहीं हो सका था ! जिसे अब कांग्रेश अपनी वाहवाही लूटने के लिए हाल ही के दिनों नगरीय प्रशासन मंत्री हर्षवर्धन सिंह को बुलाकर पसान में 33 करोड़ की लागत से नल जल योजना का लोकार्पण करा दिया जब कि यह राशि पूर्व में ही भाजपा सरकार ने नगरपालिका पसान को दे रखी थी, इसी प्रकार एक करोड़ की लागत से पसान नगर पालिका में हॉस्पिटल बनवाया गया है जो भाजपा सरकार के समय में स्वीकृत हुआ था एक करोड़ 30 की लागत से सब स्टेशन भी बनवाया गया जिसका भूमि पूजन तत्कालीन विधायक रामलाल रौतेल ने भी किया था भाजपा उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा ने बताया कि लगातार पसान नगर पालिका में अभी जो भी काम कराए जा रहे हैं ज्यादातर भाजपा शासनकाल के ही द्वारा स्वीकृत कराए गए थे, जिसे अब कांग्रेस की सरकार वाह वाही लूटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है !