⚡ ब्रेकिंग News

जिले में माफियाओं का बोलबाला प्रशासन माफियाओं के सामने नतमस्तक

चारों ओर अवैध कारोबार का जंगलराज ,कुछ भ्रष्ट अधिकारी की सांठगांठ से फल फूल रहा अवैध कारोबार

कोतमा-   जिले में माफियाओं का बोलबाला है और सब जगह जंगलराज चल रहा है प्रदेश के मुखिया  कमलनाथ ने कहा था अवैध कारोबार करने वाले माफियाओं  को नहीं बख्शा जाएगा जंगलराज खत्म होगा कुशल प्रशासन प्रदेश को दिया जाएगा किंतु प्रदेश में सरकार बने 1 वर्ष से अधिक समय होने को आए आज भी स्थिति वैसे की वैसी धरी नजर आ रही है ।माफियाओं खुलेआम खनिज संपदा को लूटने पर लगे हुए हैं माफिया धरती का सीना छलनी कर मालामाल हो रहे हैं जिला मुख्यालय अनूपपुर अन्तर्गत बिजुरी एवं राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध कारोबार जमकर फल फूल रहा  अवैध पत्थर  उत्खनन  बारूद विस्फोटक लगाकर  किए जा रहे हैं वन संपदा को नष्ट किया जा रहा है जगह-जगह अवैध पत्थरों की खदान संचालित है नदियों व नालों से अवैध रेत उत्खनन परिवहन दिन रात हो रहे हैं काले हीरे का काला कारोबार आमाडांड में चल रहा है ऐसा नहीं है कि माफियाओं के इस खेल की जानकारी स्थानीय पुलिस बिजुरी, राजनगर व खनिज विभाग अनूपपुर के अधिकारों नहीं है पुलिस एवं खनिज विभाग  के अधिकारियों कि सेटिंग जब माफियाओं से हो जाए तो भला किसकी हिम्मत है माफियाओं के काले कारोबार को रोक सके ,सत्ता पक्ष के कुछ नेतागण के इशारे पर भी अवैध कारोबार बिजुरी राजनगर में चल रहा है और जनता पार्टी के नेता विपक्ष भूमिका निभाने में असहाय दिख रहे हैं सत्ता पक्ष के नेताओं के गोद में बैठ कर आज कुछ नेताओं की राजनीति हो रही है माफियाओं का बोलबाला ऐसे दिख रहा है कि जैसे शासन प्रशासन के अधिकारी सब कुछ माफियाओं के हाथ गिरवी हो गए हैं माफियाओं को आज ना खाकी वर्दी का ना कानून नाम का डर  रहा,बेधड़क होकर अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है ।

डोंगरिया के पहाड़ बना माफियाओं का गढ़ 
इन दिनों बिजुरी थाना अंतर्गत डोंगरिया कला ,पथरोडी, बसखली के पहाड़ों को माफिया सीना छलनी कर वन व खनिज संपदा लूट रहे हैं जगह-जगह अवैध पत्थर की खदानें संचालित है प्रतिदिन माफिया लाखों-करोड़ों का खनिज संपदा चोरी कर सरकार को चूना लगा रहे हैं । और जिम्मेदार अधिकारी माफियाओं से सेटिंग कर सरकार की खनिज संपदा खजाने पर डाका डाल रहे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिजुरी  थाना क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार करने वाले प्रत्येक ट्रैक्टर वाहन मालिकों से प्रति ट्रिप गाड़ी प्रति महीना ₹3000 मोटा शाहिद माफिया सभी ट्रैक्टर मालिकों से सूली कर प्रति महीना थाने पर अधिकारी को पैसे पैसे की बढ़ोतरी चढ़ाई जाती है ऐसे में समझ सकते हैं कि जिले की कानून व्यवस्था माफियाओं से गिरवी नहीं तो और क्या।

नियम कानून गरीबों पर लागू पर नहीं-
बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगरिया कला एवं आसपास क्षेत्रों में क्रेशर संचालकों पर  प्रदूषण विभाग व खनिज विभाग के नियम मापदंडों लागू नहीं होते,डोंगरिया में पल्लू अग्रवाल नमक एक क्रेशर संचालक मानक क्षमता से कई गुना अधिक पत्थरों का भंडार चोरी-छिपे किया जाता है करोड़ों रुपए का खनिज संपदा पत्थरों से भंडारण किया गया है क्रेशर के आसपास पर वृक्षारोपण तक नहीं किया जाता ,पानी का छिड़काव की व्यवस्था जैसी होनी चाहिए वह तक नहीं है पत्थरों के डस्ट व कण दूर तक ना पहुंचे इसके लिए क्रेशर पर ऊंची बाउंड्री वाल की व्यवस्था तक नहीं है मापदंडों के अनुरूप धड़ल्ले से क्रेशर संचालक काम कर रहा है वही दूसरे क्रेशर संचालकों पर प्रदूषण विभाग शहडोल के सभी नियम मापदंड लागू हो जाते हैं और कुछ सत्ताधारी नेताओं के चक्कर में कोतमा के एक क्रेशर संचालकों पर दोहरे मापदंड प्रदूषण विभाग के लागू हो जाते हैं और आनन-फानन में उन्हें नोटिस देकर क्रेशर की बिजली सप्लाई कटवा दी जाती है सभी नियम मापदंड वहां लागू हो जाते हैं अधिकारियों के सेटिंग से चल रहा है नियम मापदंडों के विरुद्ध कार।

राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध रेत करोवार -

 राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलड़िया नाला शांति नगर एवं इंदिरा नगर के पीछे वन भूमि से प्रतिदिन शाम होते ही रेत का अवैध कारोबार माफियाओं का शुरू हो जाता है 20 से 25 ट्रैक्टर व बड़े वाहनों से रेत उत्खनन व परिवहन किया जाता है इस पूरे खेल में वन विभाग के अधिकारी ठाकुर साहब , खनिज विभाग व स्थानी पुलिस विभाग के अधिकारी की सांठगांठ पता चल रहा है लाखों का राजस्व चोरी माफिया कर और सरकार को चूना लगा रहे हैं ,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ सत्ताधारी नेता भी रेत के  अवैध कारोबार लिप्त है यह नेता कहने से भी नहीं चूकते कि जब अपनी सरकार प्रदेश में है तो ऐसे पैसे नहीं कमाएंगे तो  फिर कब करेंगे।

कहना - 
लिखित में शिकायत यदि नामजद होती है तो निश्चित तौर पर हमारी टीम जांच कर कार्यवाही करेगी प्रदूषण नियम मापदंडों के विरुद्ध जो भी  क्रेशर संचालक काम करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा 

संजीव मेहरा 
क्षेत्रीय अधिकारी 
प्रदूषण विभाग शहडोंल 

कहना-  जिन क्रेशरो पर अवैध रूप से भंडारण किया गया है खनिज विभाग के मापदंडों के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं सोमवार मेरे साथ चलिए जांच कर दोषी पाए जाने कार्यवाही की जाएगी

पी. के राय 
खनिज अधिकारी अनूपपुर

कहना- 
निश्चित तौर पर अवैध कारोबार रेत ,कोयला व खनिज संपदा का अवैध उत्खनन ,परिवहन व खदानों पर मैं स्वयं छापामार कार्यवाही करूंगा और अंकुश लगाने का प्रयास करूंगा

एस एन प्रसाद 
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोतमा
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...