⚡ ब्रेकिंग News

जनता ने कांग्रेस को चुना है मैं कांग्रेस के लिए हूं -सुनील सराफ

अनूपपुर -जिस प्रकार से प्रदेश में इन दिनों उठापटक चल रही है जिसे लेकर या अनुमान भी लगाया जा रहा है कि सरकार बचेगी या नहीं, इसी सब को देखते हुए कोतमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सर्राफ ने कहा है कि हमारी सरकार 5 साल अच्छे से चलेगी और हमारे सरकार के पास पूर्ण बहुमत भी है, उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से या कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के कुछ विधायक बीजेपी से मिल सरकार गिराने की फिराक में है इसी को लेकर सुनील सर्राफ ने मीडिया से बातचीत के दौरान बात कही है !

विधायक ने बताया कि पिछले 15 साल के भाजपा सरकार में जनता त्रस्त हो चुकी थी तब जाकर जनता ने कांग्रेस को वोट देकर सरकार बनाने व काम करने का मौका दिया था ! हमारी सरकार ने लगातार राज्य में विकास और माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही तेज की जिससे भाजपा पूरी तरह बोखलाते हुए कांग्रेस के विधायक को तोड़ने का काम किया है ! लेकिन भाजपा की यह चाल बिल्कुल नहीं चलने वाली है और हमारी सरकार पूर्ण रूप से बहुमत प्राप्त करते हुए 5 साल चलेगी !

क्षेत्र की जनता का नहीं तोडूंगा विश्वास- कोतमा विधायक सुनील सर्राफ ने बताया कि जनता ने मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुना है और मैं वह जनप्रतिनिधि नहीं हूं कि किसी लालच मैं आकर किसी अन्य पार्टी मैं जाकर गद्दारी कर जाऊं, मैं जनता के लिए हूं जनता का सेवक हूं जो हमेशा रहूंगा मेरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस को चुना है और मैं कांग्रेस के साथ हमेशा खड़ा हूं ! और  अब वह ज्यादा दिन दूर नहीं जब हमारी सरकार बहुमत दिखाते हुए 5 साल जनता के बीच जाकर सेवा करेगी !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...