⚡ ब्रेकिंग News

फर्जी मार्कशीट थमाई हाथ पर,नौकरी के लिए भटक रहा छात्र..?

बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन,दिल्ली के नाम से चल रही है कई वेबसाइट,फर्जी मार्कशीट देने का शिकायतकर्ता ने लगाया प्राचार्य देवेश मिश्रा पर गंभीर आरोप

कोतमा -अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र में बोर्ड ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन,दिल्ली एवं म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड,भोपाल से परीक्षा दिला कर पास कराने के नाम पर ठगी की जाती है प्रति छात्रो से फैले हुए दलाल कक्षा 10 वी व 12 वी की परीक्षा में बैठाने व पास कराने के नाम पर 10 से 15 हजार रूपए की ठगी करके नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। छात्र जब मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन,भोपाल की परीक्षा में कई बार पढ़ाई पर असफलता मिलने के बाद छात्र अपने भविष्य को अंधकार में देखते हुए मजबूरन बोर्ड ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन,दिल्ली एवं म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड,भोपाल अंतर्गत संचालित विद्यालयों का सहारा लेकर अपना भविष्य बनाने के लिए फार्म भरकर परीक्षाएं दी जाती है कुछ संचालित विद्यालयों में जमकर गड़बड़ घोटाला किया जाता है और छात्रों से मोटी रकम लेकर उम्र तक घटा दी जाती है जिससे पास होने के बाद अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को नौकरी पाने में आसानी हो सके।शिक्षा के मंदिर में शिक्षा के नाम पर आज व्यवसाय किया जा रहा है और पास की फर्जी मार्कशीट गुपचुप तरीके से बनाकर छात्रों को थमा दिया जाता है। जब छात्र बोर्ड ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन,दिल्ली एवं म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड,भोपाल की मिली हुई सर्टिफिकेट को लगाकर नौकरी के लिए आवेदन करते हैं तो वेरीफिकेशन के दौरान पता चलता है की उनकी मार्कशीट ही फर्जी है ऐसा कारोबार करने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर रहे हैं तो क्या कर रहे हैं।

 थाने में जाली मार्कशीट बनाने को लेकर हुई शिकायत -

शिकायतकर्ता मेवा लाल सिंह पिता स्वर्गीय शंकर सिंह निवासी वार्ड नंबर 6, बिजुरी ने 13/03/2020 को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उसके पिता एसईसीएल कम्पनी हसदेव क्षेत्र बिजुरी काँलरी में कार्यरत थे जिनका निधन 29 जनवरी 2018 को हो गया, प्रार्थी आश्रित अनुकंपा नियुक्ति के लिए बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन दिल्ली से सन 2017 में कक्षा 10 की उत्तीर्ण मार्कशीट एवं अन्य दस्तावेज लगाकर नौकरी के लिए आवेदन किया गया तो एसईसीएल कंपनी सीएमडी ऑफिस बिलासपुर से अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले प्रार्थी मेवा लाल सिंह की 10 वी की मार्कशीट को प्रमाणीकरण के लिए बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन दिल्ली भेजा गया तो उपरोक्त मार्कशीट को फर्जी बताया गया। यह जानकारी सुनते ही प्रार्थी के पैरों तले जमीन खिसक गई और पिता की मृत्यु के 2 वर्ष होने के बाद भी नौकरी के लिए भटकना पड़ रहा है, मार्कशीट देने वाले प्रधानाध्यापक एक और वही मार्कशीट को सही बता रहे हैं दूसरी ओर एसईसीएल कंपनी द्वारा प्रमाणित कराने पर वही मार्कशीट को फर्जी बताया जा रहा है इस फर्जीवाड़े के खेल में युवा का भविष्य नौकरी पाने के लिए अंधकार में लटका हुआ जिससे उसके पूरे परिवार के चेहरे पर चिंता की लकीर बन गई, मार्कशीट सही और गलत के चक्कर में छात्र न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो रहा है।

फर्जी मार्कशीट का जाल साज निकला देवेश मिश्रा-
13 मार्च 2020 को कोतमा थाने में लिखित शिकायत करते हुए शिकायतकर्ता मेवालाल सिंह ने बताया कि जी ए वी एस हायर सेकेंडरी स्कूल,कोतमा,जिला अनूपपुर (म. प्र.) से सितंबर 2017 में कक्षा 10वी की परीक्षा दिया था, प्रार्थी को 21 अक्टूबर 2017 को परीक्षा फल मिल गया था। प्रार्थी ने प्रधानाध्यापक देवेश मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रधानाध्यापक देवेश मिश्रा को फार्म भरने के लिए 7500 रुपए नगद दिया गया था तब प्रधानाध्यापक देवेश मिश्रा द्वारा फार्म भरा गया और कक्षा दसवीं की परीक्षा भी दिलाई गई परीक्षा उपरांत मिली हुई कक्षा दसवीं उत्तीर्ण की मार्कशीट जाली व फर्जी होने की जानकारी लगी तो शिकायतकर्ता ने थाने पर लिखित शिकायत कर थाना प्रभारी से मामले की सही जांच कर जाली सर्टिफिकेट जारी करने वाले प्रधानाध्यापक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।


कहना है-

फर्जी मार्कशीट को लेकर मेरे विरूद्ध थाने में जो शिकायत की गई है निराधार व गलत है कोई फर्जी मार्कशीट उन्हें नहीं दी गई है कई छात्र उसी परीक्षा में मिली मार्कशीट से आज नौकरी कर रहे हैं।

देवेश मिश्रा
प्रधानाध्यापक,जी ए वी एस हायर सेकंडरी स्कूल,कोतमा

कहना है -
बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन,दिल्ली को पत्र लिखकर मार्कशीट की प्रमाणिकता की सही जांच करवाई जाएगी , छात्र को मिली मार्कशीट फर्जी है या सही जाँच के  उपरांत ही पता चल सकेगा, संपूर्ण जांच होने के बाद ही इस पर कार्यवाही की जाएगी।

आर के बैंस
थाना प्रभारी,कोतमा
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...