नपा अध्यक्ष के साथ गरीबों की मदद करते युवा
भालूमाड़ा - कोरोना महामारी के कारण पूरा जिला लॉक डाउन है ऐसी स्थिति में लोग अपने घरों से निकल नहीं रहे हैं वहीं प्रशासन भी घर पहुंच सुविधा उपलब्ध कराने का काम कर रहा हैl पसान नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले गरीब परिवारों को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुमन गुप्ता तथा सीएमओ रामसेवक हलवाई ने गरीबों को उनके घरों तक राशन पहुंचाने की योजना तैयार की है जिसको लेकर शुक्रवार के दिन से वितरण का कार्य प्रारंभ किया गयाl मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामसेवक हलवाई ने बताया की आज केवल चावल दाल नमक और हल्दी का वितरण कुछ वार्डों में किया गया हैl शनिवार के दिन से भोजन बनाकर पैकेट के माध्यम से गरीबों तक पहुंचाने का काम किया जाएगाl 27 मार्च 2020 को नगर पालिका अध्यक्ष सुमन गुप्ता अपने पार्षदों के साथ मिलकर घर घर जाकर गरीबों को राशन वितरण किया साथी नगर के कई युवा भी इस कार्य में सहयोग प्रदान किए lसीएमओ रामसेवक हलवाई ने कहा कि आगे बना हुआ भोजन पैकेट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा ताकि गरीबों को राहत मिल सकेl वही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुमन गुप्ता ने कहा की पूरी परिषद इस संकट की घड़ी में गरीबों के साथ खड़ी है और किसी को घर से निकलने की आवश्यकता नहीं है घर पर ही सारी सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगाl
आज नगर पालिका पसान की ओर से गरीब असहाय लोगो मे राशन सामग्री का वितरण जमुना के प्रत्येक वार्ड में किया गया एवं कल भालूमाड़ा मे किया जाएगा। जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुमन गुप्ता,वार्ड नंबर 1,2,3,4 एवं 5 के पार्षद के साथ साथ वॉलिंटियर्स के रूप में जमुना के युवा सर्वजीत सिंह (गोलू), नीतीश सिंह, राहुल कुशवाहा, बिट्टू विश्वकर्मा, रवि भारती शामिल रहे।