रामनगर- मौके का फायदा हर कोई उठाना चाहता है, इसी कड़ी में राजनगर में सब्जी व्यापारियों मौके का फायदा उठा रहे हैं जो कुछ दिन पहले सब्जियों के दाम आधे थे, आज सीधे सब्जी व्यापारियों 40 से ₹50 के भाव बेच रहे हैं ,जब हमने जाकर मंडी में पता किया तो करेला ₹80, टमाटर ₹40, आलू ₹30, प्याज ₹40, गोभी ₹50, खीरा ₹40, भाव देखे गए वही 1 सप्ताह पहले इन्हीं सब्जियों के दाम आधे से भी कम थे लेकिन मौका का फायदा उठाते हुए सब्जी व्यापारी भी लूटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे, ना ही इस ओर स्थानीय प्रशासन भी ध्यान दे रहा है जिससे गरीबों को सब्जी खरीदने में दिक्कतें जा रही है !
भीड़ बनाकर बेच रहे सब्जी -व्यापारी मंडी में सब्जी तो जरूर लाते हैं लेकिन यहां पर किसी प्रकार से सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जाता 1 मीटर की दूरी बनाकर सब्जी बेचना और खरीदना चाहिए लेकिन सभी सब्जी व्यापारी अगल-बगल ही बैठकर भीड़ बना ले रहे और लोगों का हुजूम जमा हो जाता है, ग्राम पंचायत के कर्मचारी भी मौके से नदारद रहते हैं जिससे सब्जी व्यापारी अपने मनमाने ढंग से कारोबार में उतारू है जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है !