⚡ ब्रेकिंग News

भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के लिए बढ़ाया हाथ

पिछले 2 सप्ताह से ऊपर लगातार लोगों के संपर्क में

कोतमा- आज सबसे परेशानी ज्यादा देखी जा सकती है तो वह ग्रामीण अंचलों में क्योंकि यहां  सरकार की योजना सही ढंग से लोगों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं ! इसी को ध्यान रखते हुए ग्रामीण अंचल के युवा कार्यकर्ता ने अपने निजी खर्च से प्रत्येक दिन जरूरतमंदों तक पका भोजन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं !
गौरतलब है कि  ग्रामीण अंचलों में अभी तक जरूरतमंदो को समान नहीं पहुंच पा रहे थे, जिसे इन युवा कार्यकर्ताओं ने पूरा प्रयास किया है कि कोई भी भूखा ना सोए !

पहली प्राथमिकता खाना- 
नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्यों को लेकर और भाजपा के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम जी के नेतृत्व में लगातार युवाओं की टीम गांव में खाने का पैकिंग वितरण कर रहे हैं, जिसमें नागेंद्र त्रिपाठी विभु गौतम ,नागेंद्र सिंह, दीपक त्रिपाठी ,अमित सिंह, आदित्य गौतम, प्रफुल्ल, ओम प्रकाश, मुरलीधर पाठक, विनोद गौतम, सुनील दत्त त्रिपाठी सभी युवा साथी अपना सहयोग प्रदान किया !
युवा कार्यकर्ता नागेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि ग्रामीण अंचलों में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए और ना ही इन्हें किसी प्रकार से कोई कमी होने पाए जिसके लिए हम और हमारे साथी  गांव को चिन्हित कर जरूरतमंदों की सूची बनाकर अगले दिन सामान पहुंचाने के साथ पका खाना भी पहुंचाने का कार्य किया जाता है इसी कड़ी में लोगों को सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मास्क  भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं जो पिछले 2 सप्ताह से  लगातार जारी है और यह कार्य आगे भी जारी रहेगा !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...