⚡ ब्रेकिंग News

सेवा का जुनून,रात हो या दिन निकल पड़ते हैं क्षेत्र में

विधायक ने अधिवक्ताओं के लिए लिखा पत्र

अनूपपुर- लगभग 1 माह होने को जा रहे हैं और कोरोना को देखते हुए देश में लॉक डाउन लगा हुआ है , अमीर हो या गरीब हर कोई अपने घरों में कैद होकर रह गया लेकिन इस घड़ी में अगर सबसे ज्यादा किसी को परेशानी है तो वह है मध्यमवर्गीय परिवार को इसी कड़ी में विधायक ने मध्यमवर्गीय परिवार के रूप में संज्ञान लेते हुए अधिवक्ताओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है उल्लेखनीय है कि अधिवक्ताओं के कोर्ट बंद होने के कारण आर्थिक संकट के साथ परेशानियों का सामना बना हुआ है !

यह लिखा पत्र में- 
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कोतमा विधायक ने पत्र लिखते हुए अवगत कराया है कि कोरोना महामारी आज पूरा प्रदेश एवं संपूर्ण विश्व संकट के दौर में गुजर रहा है समस्त देश में लॉक डाउन किया गया है सरकार द्वारा गरीब मजदूर एवं निराश्रित की सहायता के लिए योजनाएं लागू की गई है लेकिन न्यायालय स्थगित होने से अधिवक्ताओं की प्रैक्टिस पूरी तरह से बंद होने के कारण सक्षम गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है ऐसे में अधिवक्ता गण हेतु सरकार द्वारा मानदेय की व्यवस्था किया जाना उचित होगा !

लगातार क्षेत्र में- 
जब से जिले में लॉक डाउन हैं तब से लेकर अब तक विधायक सहित इन के कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र के समस्याओं से अवगत होकर निराकरण के लिए तत्पर नजर आ रहे हैं इसी कड़ी में कोतमा विधायक लोगों को राशन पहुंचाने के साथ मास्क भी उपलब्ध करा रहे हैं !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...