राजनगर-एक तरफ पूरा विश्व कोरोना वायरस जैसी महामारी से ग्रसित है जिसको देखते हुये समस्त प्रदेश के बॉर्डर के साथ ही समस्त जिले को भी लॉकडाउन किया गया है जबकि इस लॉकडाउन में मध्यप्रदेश की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब देखी जा रही हैं इन सब के बावजूद भी लोग बाहर से आकर घरों पर छिप रहे हैं जबकि प्रशासन ने आदेशित किया है कि अगर कोई भी व्यक्ति प्रदेश व जिले के बाहर से अनूपपुर जिले में प्रवेश करता है तो उसकी सूचना एसडीएम व नजदीकी थाने पर देनी होगी। लेकिन कुछ लोग प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश को दरकिनार करते हुए आवागमन कर ही रहे हैं ऐसे ही एक मामला रामनगर थाना अंतर्गत छत्तीसगढ़ से आए दो व्यक्तियों का है जो की राजनगर के इंदिरानगर कॉलोनी में आकर एसईसीएल में नौकरी पेशा है जबकि यह दोनों व्यक्ति हसदेव क्षेत्र के जैकेडी माइंस में कार्यरत हैं जबकि यह दोनों व्यक्ति एसईसीएल मे ड्यूटी करने भी गए हुए थे लेकिन प्रबंधक की लापरवाही के कारण प्रबंधक को इसकी जानकारी नहीं लगी वही रामनगर थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगाराम पिता दिलबहार उम्र 21 वर्ष निवासी इंदिरा नगर कॉलोनी क्वार्टर नंबर 50 कृतकुमार पिता कृष्णदास उम्र 41 वर्ष निवासी इंदिरा नगर कॉलोनी वार्ड नंबर 51 में रहते हैं दोनों को कोतमा एसडीएम अमन मिश्रा के नेतृत्व में रामनगर थाना प्रभारी बी एन प्रजापति एएसआई पुष्पराज सिंह प्रधान आरक्षक विपिन राय संजीव त्रिपाठी व रिंकू गोले के द्वारा इंदिरानगर कॉलोनी से दोनों ही व्यक्तियों को एसईसीएल की एंबुलेंस के माध्यम से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल राजनगर में 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है आखिरकार चारों तरफ नाकेबंदी के बावजूद कैसे पहुंच रहे हैं लोग प्रशासन ने की आम जनमानस से बाहर से आए व्यक्तियों की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग।
दूसरे राज्य से आए दो व्यक्तियों को किया गया क्वॉरेंटाइन
सच से सामना
0