घर से ही उपलब्ध करा रहे कच्चे अनाज के पैकेट
कोतमा- जरूरतमंदों के लिए लगातार समाजसेवी सामने आ रहे हैं इसी कड़ी में कोतमा में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष नाहिद अख्तर और चंदू वारसी भी जरूरतमंदों के लिए सामने आए हैं जिसमें घर से ही अनाज के पैकेट बनाकर लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है ! आज सैकड़ों लोगों को अनाज के पैकेट उपलब्ध कराए गए जिसमें चावल, दाल, सब्जी सहित जरूरत की चीजें उपलब्ध कराई ! नाहिद अख्तर का कहना है कि किसी को भी जरूरत हो वह हमसे संपर्क कर जरूरत के सामान पा सकते हैं या फिर हमें कोई सूचना दे तो हम भी उनके लिए तत्काल ही भोजन व्यवस्था सहित जरूरत के सामान उपलब्ध करा सकेंगे !