⚡ ब्रेकिंग News

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी हुआ फरार

डोला- बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कपिलघारा में दिनांक 23/2/21 की शाम एक मामला बिजुरी थाना पहुंचा जहाँ कपिलधारा कॉलोनी में मानवता को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया जहां पर गोलू उर्फ राजभान कुशवाहा पिता स्व- सुरेन्द सिंह उम्र 20 वर्ष द्वारा अपने ही पड़ोस में रहने वाले 4 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया जिसपर बच्ची द्वारा आवाज करने पर बच्ची की माँ द्वारा आरोपी को देखने पर आरोपी द्वारा बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। वही पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 376,376,A B आई पी सी एक्ट 3,4,5,6 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी की खोजबीन की जा रही हैं। घटना की जानकारी कोतमा एसडीओपी शिवेन्द्र सिंह बघेल को प्राप्त होते ही बिजुरी थाना प्रभारी सुमित कौशिक व पुलिस टीम के साथ मौके स्थल में पहुंच आसपास के लोगों सहित आरोपी के दोस्तो से पूछताछ कर आरोपी की खोजबीन की जा रही हैं।

इनका कहना है

आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर खोजबीन की जा रही हैं जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे किया जाएगा।

   सुमित कौशिक
 थाना प्रभारी बिजुरी
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...