शहडोल-(दीपू त्रिपाठी) पाली राखड़ ट्रक एसोसिएशन द्वारा लगातार ओव्हरलोड राखड़ परिवहन का विरोध करते हुए मुहिम छेड़ी गई है। गौरतलब है कि राखड़ ट्रक एसोसिएशन पाली द्वारा बीते दिन कलेक्टर उमरिया एसडीओपी एसडीएम पाली को ज्ञापन पत्र देकर संजय गांधी ताप विधुत परियोजना व शहडोल संभाग के अन्य पॉवर प्लांट से ओव्हरलोड राखड़ परिवहन का विरोध करते हुए मांग किया गया था कि राखड़ वाहनों में ओव्हरलोड परिवहन बंद किया जाए व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर पूर्णतः अंकुश लगाया जाए। इसी क्रम में कल और आज शहडोल अनूपपुर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन पत्र देकर जैतहरी मोजर बेयर पॉवर प्लांट से पूर्णतः ओव्हरलोड राखड़ परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग की गई है। राखड़ ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन से चर्चा कर यह भी अवगत कराया गया है कि पॉवर प्लांट के जिम्मेदार अधिकारी राखड़ लोडिंग के दौरान अनियमितता करते है उन पर भी प्रभावी कार्रवाई की जाए। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष रवि मिश्रा के अलावा सूर्या अवधिया अनिल विष्वकर्मा राकेश सिंह दादूराम विष्वकर्मा वी एन दुबे के के जयसवाल जितेंद्र सिंह रमेश विष्वकर्मा अनिल यादव सहित अन्य मौजूद रहे। विदित होवे की बीते दिन उमरिया कलेक्टर के निर्देश पर पाली में राजस्व अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई करते हुए जैतहरी पॉवर प्लांट से ओव्हरलोड राखड़ परिवहन करते हुए कई वाहन पकड़े थे जिनमे कार्रवाई प्रस्तावित होने की बात सामने आई है हलांकि इस दौरान पाली पॉवर प्लांट से भी ओव्हरलोड राखड़ परिवहन करते कुछ वाहनों की जांच की गई थी जिसमे प्रशासन ने क्या कार्रवाई की यह अभी स्पष्ट नही हुआ है।
ट्रक एसोसिएशन ने शहडोल अनूपपुर प्रशासन को दिया ज्ञापन,कहा बंद हो ओव्हरलोड राखड़ परिवहन
सच से सामना
0