⚡ ब्रेकिंग News

भाजपा की विधानसभा स्तरीय प्रेस कांफ्रेंस संपन्न

कोतमा - भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय प्रेस कांफ्रेंस कोतमा नगरपालिका सभागर में दिनांक 22 मार्च 2021 को रखी गई जिसमे कोतमा विधानसभा के पूर्व विधायक श्री दिलीप जायसवाल जी मीडिया से रूबरू हुए । उन्होंने सरकार की उपलब्धिया बताते हुए कोविड 19 के बचाव व रोकथाम के विषयों पर चर्चा हुई साथ ही साथ क्षेत्र की समस्याओं पर व उनके निराकरण के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के विषय पर चर्चा हुई ।
          श्री जायसवाल जी ने कहा भाजपा सरकार के पुनः बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने जिन जान सरोकार योजनाओं को बंद किया था उसे पुनः चालू किया गया जिसमें मुख्यरूप से 2 लाख का जीवन बीमा असंगठित मजदूरों को मिलना था ऐसे कई योजनाएं प्रारम्भ की गई दूसरी ओर कोतमा एवम क्षेत्र संबंधित सभी नगरपालिका में कई निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गए यही जिसमे कोतमा में लिंक रोड शुक्ला ढाबा से कलमुड़ी बायपास रॉड लगभग 10करोड़ की रॉड का निर्माण कार्य हो रहा है । आगे जायसवाल जी ने कोतमा के कांग्रेसी विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सरकार में तमाम नगरपालिका के हितों व अधिकारो का हनन किया जा रहा था शासन व सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा था ।
           
             अंत मे उन्होंने कोविड 19 की रोकथाम के लिए भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सायरन की आवाज सुनकर चेहरे पर मास्क लगाकर 2 मिनेट का मौन धारण करने की बात कही ।
    
           इस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्री दिलीप जायसवाल जी , नपा कोतमा अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी वर्मा जी, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन जी, बिजुरी मण्डल अध्यक्ष श्री भूपेंद्र महरा जी राजनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री मुरली गौतम जी वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान गर्ग जी , भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मिन्टू सिंह जी एवम मीडया प्रतिनिधि में श्री चंद्रशेखर उपाध्याय जी, श्री संतोष मिश्रा जी, श्री रमाकांत शुक्ला जी, श्री प्रदीप मिश्रा जी, श्री रामभुवन गौतम जी,श्री चंदन केवट जी, श्री रामचरण मिश्रा जी, श्री धर्मेन्द्र तिवारी जी, श्री पुनीत सेन जी, श्री शिव सेन जी, श्री राहुल सोनी जी, उपस्थित रहे ।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...