⚡ ब्रेकिंग News

रोको टोको अभियान के तहत प्रशासन,पुलिस व नगरीय प्रशासन ने की संयुक्त चालानी कार्यवाही

कोतमा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व मध्यप्रदेस शासन के निर्देशानुसार रोको टोको अभियान के तहत कोरोना से बचाव को लेकर मास्क के प्रति जनजागरूकता लाने के लिए कोतमा अनुभाग के अन्तर्गत प्रशासन पुलिस व नगरीय प्रशासन के द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर कोरोना के प्रति जन जागरूकता लाने व मास्क लगाने की अनिवार्यता के सन्देस को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से कोतमा अंडर ब्रिज और मुखर्जी चौक में रोको टोको अभियान चलाकर चलानी कार्यवाही की गई। अनुविभागीय अधिकारी ऋषि सिंघई, कोतमा मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकास चन्द्र मिश्रा व कोतमा थाना प्रभारी राकेश वैश्य व संयुक्त टीम के द्वारा बिना मास्क लगाए वाहन चालकों को रोका गया उनको समझाइश दी गयी व चलानी कार्यवाही की गई। अनुविभागीय अधिकारी ऋषि सिंघई ने जनता को सन्देस देते हुए कहे कि कोरोना के व्यापक असर को कम करने के लिए मास्क की उपयोगिता अनिवार्य है रोको टोको अभियान के तहत लोगो को मास्क लगाने का सन्देस दिया जा रहा। नगर पालिका प्रशासन द्वारा मास्क वितरण भी किये जा रहे हैं। व बिना मास्क वाहन चालकों पर जुर्माने की कार्यवाही भी की जा रही है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...