सूदखोरी के मामले में अनूपपुर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जमुना कॉलरी में पड़ा छापा पुलिस कर रही जांच
अनूपपुर - जिले के कोयलांचल क्षेत्र के थाना भालूमाड़ा,बिजुरी,कोतमा एवम रामनगर क्षेत्र में 11 सितंबर 2021 को सुबह लगभग 7:30 बजे पुलिस की कई गाड़ियां अचानक जगह जगह के सूदखोरी के मामले को लेकर छापामार कार्यवाही करते हुए जांच की जा रही है छापामार कार्यवाही में विभागीय पुलिस अधिकारी कोतमा,जैतहरी तथा विभिन्न क्षेत्रों के पुलिस कर्मचारी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।और घर पर छानबीन की जा रही है जांच उपरांत ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।