अनूपपुर-अनूपपुर जिले के कोतमा क्षेत्र में इन दिनों उच्च शिक्षा देने के नाम पर जमकर भर्रेशाही चल रही है,मध्य प्रदेश शासन के नियमों व मापदंडों को दरकिनार कर उच्च शिक्षा देने के नाम पर संचालक मनमानी पर उतारू हैं।शिक्षा व व्यवस्था देने के नाम पर उच्च शिक्षा संस्था प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों से मोटी रकम तो वसूली जाती है उच्च शिक्षा दीक्षा व्यवस्था के नाम पर ढकोसले बाजी कर पढ़ने लिखने वाले छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कोतमा नगर में नर्सिंग कॉलेज में चल रहा है।कोतमा नगर के विकास नगर वार्ड क्रमांक 10 में कुछ दिनों पूर्व एक नर्सिंग कॉलेज गुपचुप तरीके से एक प्राइवेट घर जिसमें लगभग 8 से 9 कमरे है और किराए के मकान पर चल रही है रिलायंस इंस्टिटयूट आफ नर्सिंग प्राइवेट कॉलेज बीएससी नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई का एडमिशन भी जोर शोर से चल रहा है ,छात्र छात्राओं को बीएससी नर्सिंग कोर्स कराने का खूब लुभावने सपने दिखाये जा रहे हैं।
रिलायंस नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण कही,कॉलेज कही -
कोतमा नगर के विकास नगर भालूमाड़ा कोतमा मुख्य मार्ग पुरानी हॉस्पिटल के कुछ दूरी पर संचालित रिलायंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज के संचालक ने उच्च शिक्षा व व्यवस्था देने के नाम पर अभिभावकों एवम छात्रों को परदे के पीछे रखकर उनसे ठगी का काम किया जा रहा है।बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करवाने के नाम पर प्रतिवर्ष प्रतिछात्र 70 हजार रुपए फीस रखी गई है परंतु रिलायंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज के संचालक द्वारा शासन प्रशासन के मापदंडों को ठेंगा दिखाकर कोतमा नगर में कॉलेज संचालित किया जा रहा है। वही सूत्रो की माने तो लॉकडाउन के समय चोरी-छिपे मान्यता लेने के चक्कर में डीवीएम पब्लिक स्कूल,कोतमा का निरीक्षण भोपाल से आई हुई टीम को करा कर मान्यता ले ली गई,लेकिन निरीक्षण जिस जगह पर कराया गया उपरोक्त जगह में रिलायंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज का अता पता नहीं है।वही कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटिव हेड से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया। वही सूत्र बताते हैं कि 8 से 10 कमरों के मकान को किराए पर लेकर नर्सिंग कॉलेज संचालित किया जा रहा है, रिलायंस इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में छात्रावास का अता पता ही नही है और न ही पार्किंग व्यवस्था का,एक तरह से कहा जाए तो ये सुविधाएं भगवान भरोसे है तो वही ग्राउंड व्यवस्था तो कोशो दूर। अब प्रश्न यह उठता है कि जब रिलायंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज कोतमा के पास कुछ सुविधाएं है ही नहीं तो फिर कैसे शासन से रिलायंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज को बीएससी नर्सिंग कराने की मान्यता दे दी गई।
यह कहते है मापदंड-
नर्सिंग कॉलेज संचालित करने के लिए शासन ने यह नियम निर्धारित किए है जैसे कि फंडामेंटल नर्सिंग,मिडवाइफरी एंड चाइल्ड हेल्थ, कम्युनिटी हेल्थ, एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी लेबोरेट्री,न्यूट्रीशन,एडवांस स्किल और कंप्यूटर लैब आदि वही संस्था में काम करने के लिए निजी सहायक/लिपिक को स्नातक पास, लाइब्रेरियन को पुस्तकालय में डिग्री अथवा डिप्लोमा, प्रयोगशाला सहायक को दसवीं कक्षा उत्तीर्ण, वाहन चालक को वैध लाइसेंस धारी होना आवश्यक है लेकिन यहां इन सभी मापदंडों का कोई खयाल ही नहीं है।वही लेक्चर हॉल न्यूनतम 600 वर्ग फीट,नर्सिंग फाउंडेशन प्रयोगशाला 1500 वर्ग फीट,सी. एच. एन. और न्यूट्रीशन प्रयोगशाला,एडवांस नर्सिंग स्किल प्रयोगशाला, ओ. बी. जी. और पीडियाट्रिक्स प्रयोगशाला,प्री क्लीनिक साइंस प्रयोगशाला उक्त सभी 900 वर्ग फीट,कंप्यूटर और ऑडियो विजुअल प्रयोगशाला 1500 वर्ग फीट,मल्टीपरपज हॉल 3000 वर्ग फीट,कॉमन कक्ष 1000 वर्ग फीट, प्रशासकीय स्टाफ कक्ष कम से कम 400 वर्ग फीट,प्राचार्य कक्ष 300 वर्ग फीट,उप प्राचार्य कक्ष 200 वर्ग फीट,लाइब्रेरी 1800 वर्ग फीट, डिपार्टमेंट हेड कक्ष कम से कम 600 वर्ग फीट,शौचालय कम से कम 30 की 30 छात्र छात्राओं के लिए वैकल्पिक सुविधा होनी चाहिए। किंतु रिलायंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज कोतमा में बीएससी नर्सिंग की सीट निर्धारित है जिसमे वर्तमान समय में 35 से अधिक सीटें भरी जा चुकी है,लेकिन यहां व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।
कहना है -
आपसे जानकारी प्राप्त हुई है मैं पूरे मामले से अवगत होकर जांच करवाता हूं निश्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी।
सरोधन सिंह
अपर कलेक्टर,अनूपपुर
कहना है -
आप मेरे व्हाट्सएप नंबर व कार्यालय में उक्त संस्था से संबंधित शिकायत व अव्यवस्था की जानकारी उपलब्ध कराएं जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
ऋषि सिंघई
एसडीएम,कोतमा
कहना है -
कॉलेज कितने फीट में हैं इसकी जानकारी मुझे अभी नहीं है और अन्य व्यवस्थाएं अभी शुरू नहीं की गई है क्योंकि अभी कॉलेज में बच्चे नहीं है। रही ग्राउंड,पार्किंग की बात तो उसकी व्यवस्था अभी नही है।
सैमसन दास
एडमिनिस्ट्रेटिव हेड,रिलायंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज