पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया में पशु तस्कर एवं एएसआई अकबर खान की ऑडियो वीडियो को संज्ञान लेते हुए तत्काल एएसआई अकबर खान को लाइन अटैच करते हुए राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी नरेंद्र पाल से स्पष्टीकरण जवाब मांगा
कोतमा/अरुण त्रिपाठी - जिला मुख्यालय अनूपपुर के कुछ थाना क्षेत्रों में आज भी खाकी वर्दी के संरक्षण में पशु तस्करी का खेल फलफूल रहा है,जिले के नवागत पुलिस कप्तान अखिल पटेल निरंतर अपराधियों पर नकेल कसने और अपराध मुक्त जिला बनाने की मंशा से निरंतर निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं और उनके कार्यों की आम जनता जमकर सराहना भी कर रही है।वही दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक के सराहनीय कार्य पर कुछ भ्रष्ट खाकी वर्दीधारी ही अपराध व अपराधियों को बढ़ावा देने एसपी अनूपपुर के सपनों पर पानी फिरने का काम किया जा रहा है,पशु तस्करों जब खाकीधारी ही पनाहगार बन बैठे हैं तो ऐसे में भीर कैसे संभव पशु तस्करी पर अंकुश लगा पाना। पशु तस्कर जैसे अपराधियों से एक थाने का एएसआई हाथ मिला बैठे तो आप समझ सकते हैं कि ऐसे खाकी धारी पुलिसकर्मी गर्मी की वजह से वर्दी शर्मसार कलंकित होती है। अपने फर्ज के प्रति वफादारी न कर चंद पैसे कमाने के चक्कर में पशु तस्करों पर कार्यवाही न कर उन्हें बचाने का खेल खेला जाए और मामले को रफा दफा कर दिया जाए तो ऐसे में आम जनता का विश्वास व भरोसा पुलिस पर कैसे स्थापित हो सकेगा,बक्सीस के किस चक्कर में अपराधियों को अभयदान दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 दिन पूर्व मोशिन खान नमक पशु तस्कर निवासी डोला राजनगर द्वारा 21 नग पड़वे पशु तस्करी करते राजेंद्रग्राम थाने में पदस्थ एक एएसआई को इसकी सूचना मिली लेकिन एएसआई ने अपने फर्ज का निर्वहन न कर खाकी वर्दी को ही कलंकित करने में जुट गए और पशु तस्कर जैसे अपराधी से सेटिंग कर बचाने का खेल खेला गया।
एएसआई खान और पशु तस्कर की जुगल जोड़ी से फल फूल रहा पशु तस्करी का खेल -
4 दिन पूर्व राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में पशु तस्कर मोशिन खान निवासी डोला पशु तस्करी करते राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में रंगे हाथ पकड़ाता है।स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देकर पशु तस्कर सहित एक वाहन व 21 नग पड़वे को रंगे हाथ पकड़वाया जाता है।मौका मिलते ही पशु तस्कर सरगना मोशिन खान जंगल में भाग खड़ा होता है और अपने हमदर्द एएसआई अकबर खान से फोन पर बातचीत की जाती है कि थाने में पशु तस्करी की सेटिंग होने के बाद भी उसके वाहनों व मवेशियों को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ लिया जाता है जिससे पशु तस्कर मोशिन खान आग बबूला हो जाता है और फोन पर ही पशु तस्कर थाने पर पदस्थ एएसआई खान को खरी खरी बातें सुना डालता सेटिंग के बाद कैसे उसके मवेशी व वाहन पकड़ गए, एएसआई द्वारा पशु तस्कर को कैसे कैसे बचाया गया मामला दर्ज नहीं किया गया बातचीत ऑडियो में पूरी बातें दोनों की हो जाती बातचीत के दौरान पदस्थ एएसआई अकबर खान पशु तस्कर मोशिन को एसआई मंगला दुबे डर दिखाकर स्वयं बचते दिखे और पशु तस्कर को बचाने का खेल खेला गया एएसआई अकबर खान को ऐसे कृत्य करते वक्त पुलिस अधीक्षक डर नजर नहीं आया जबकि पुलिस अधीक्षक ने पहले ही सभी थाना प्रभारी,पुलिसकर्मियों को अवैध कार्यों में लिप्ता और रिश्वत लेने अपराधियों को बचाने की ऑडियो मिलने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।
पत्रकार ने कई घंटे पशु तस्कर को बनाए रखा बंधक -
राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में धर्मदास गिरवी स्थित पहाड़ के आस पास पशु तस्करी करने का मामला प्रकाश में आया वीडियो में पशु तस्करो ने आप बीती बात बयान करते हुए बताया कि एक स्थानीय पत्रकार ने हम दोनों को पकड़ कर एक कमरे में ले जा कर रस्सी में बंधकर मार पीट की जाती है और बाड़े में ले जा कर पशुओं को बांधने वाली रस्सी से उनके हाथ पैर बांध कर कई घंटे उनके साथ प्रताड़ना की जाती है वही 21 नग मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर बाड़े में रखा जाता है और राजेंद्रग्राम में पदस्थ एएसआई अकबर खान को फोन पर उपरोक्त पत्रकार द्वारा पकड़ने की जानकारी दी जाती है।सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई और पत्रकार काफी समय तक पशु तस्करो को छोड़ने की लेनदेन की सौदेबाजी काफी घंटो तक की जाती रही।पकड़े दोनो व्यक्ति रात को हाथ पैर की रस्सी छुड़ाकर अपनी जान बचाकर मौके से भाग खड़े हुए जिससे यह पता चलता है कि पशु तस्करी के खेल में खाकी वर्दी धारी की लिप्तता संदिग्ध है और कैसे अपराधी अपराध कर के पुलिस के चंगुल से बच जाते हैं यह सोचने और समझने की बात है।
कहना है -
एएसआई को हमने लाइन अटैच कर दिया है और थाना प्रभारी द्वारा जो स्पष्टीकरण दिया गया है उस पर भी बारीकी से जांच की जा रही है,आडियो में जिस गाड़ी की बात चल रही है उसकी जांच कर अपराध पंजीबद्ध कर रहे हैं।
अखिल पटेल
पुलिस अधीक्षक,अनूपपुर
कहना है -
त्रिपाठी जी मेरी कोई भी पशु तस्करो से सेटिंग नही है,खबर नहीं लगाएगा नही तो एसपी साहब बिना जांच पड़ताल के ही नाप देते हैं।
अकबर खान
एएसआई,थाना राजेंद्रग्राम