⚡ ब्रेकिंग News

वायरल ऑडियो में मेरी आवाज को लेकर हुई है छेड़छाड़- रावेंद्र गुप्ता

अनूपपुर- सोशल मीडिया में आज सुबह से तत्कालीन जिला खाद्य अधिकारी अंभोज श्रीवास्तव एवं राइस मिलर के आईडीयो सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसमें अधिकारी व मिलर के बीच कई मिनट तक वार्तालाप भी हुए साथ ही बड़े-बड़े नेताओं के भी नाम ऑडियो में सुनाई दे रहे हैं, जिस पर मिलर रावेंद्र गुप्ता उर्फ भूरा ने आरोप लगाते हुए बताया कि वायरल ऑडियो के संबंध में मुझे तो जानकारी नहीं है ना ही इस तरीके की बात किसी अधिकारी से हुई है जो भी सोशल मीडिया में ऑडियो वायरल हो रहे हैं उसमें मेरी आवाज को मिक्स कर वायरल किया जा रहा है वैसे भी हम जिले में व्यापार तो करते हैं और व्यापार में दुश्मन होना लाजमी है हो सकता है कथित व्यापारियों के द्वारा इस ऑडियो में छेड़छाड़ कर मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया में यह ऑडियो वायरल की गई हो, प्रशासन को इस ऑडियो की जांच करानी चाहिए साथ ही इस ऑडियो को लेकर मैं भी प्रशासन के समक्ष कार्यवाही करने हेतु आवेदन करूंगा ! गौरतलब है कि वायरल ऑडियो में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल के भी नाम सुनाई दे रहे हैं, इस संबंध में जब हमने पूछा कि यह भी नाम आपकी आवाज में सुनाई दे रही है तब रावेंद्र गुप्ता और भूरा ने बताया कि वैसे भी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह मेरे स्वभाव से भलीभांति परिचित हैं यह कहना भी गलत नहीं होगा कि जितने भी लोग जिले के मुझे जानते हैं वह मेरे स्वभाव से अवगत ना हो बहरहाल यह ऑडियो किसी साजिश के तहत वायरल की गई है प्रशासन को इसकी जांच कर असामाजिक तत्व के लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...