⚡ ब्रेकिंग News

भालूमाड़ा में बने सेल्फी प्वाइंट को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा,हुई शिकायत

कोतमा - नगर पालिका परिषद पसान की अध्यक्षा सुमन राजू गुप्ता और मुख्य नगरपालिका अधिकारी आर एस हलवाई के द्वारा पसान नगर क्षेत्र के सभी वार्डों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम चलाई जा रही है,जिसके तहत साफ-सफाई से लेकर नगर के चौराहे को आकर्षण का केंद्र बने उसके लिए जमुना कॉपरेटिव बाजार एवं भालूमाड़ा के मजदूर चौक में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है यह सेल्फी प्वाइंट काफी दिनों तक युवाओं के आकर्षण का केंद्र रहा है, लेकिन भालूमाड़ा के सेल्फी प्वाइंट के लाइट को कुछ दिन पहले असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है जो कि नगर की सुंदरता बनाए रखने के लिए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है।वही इन दिनों असामाजिक तत्वों के कारण नगर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे है वहीं स्थानीय लोगों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी आर एस हलवाई को इसकी शिकायत की है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...