⚡ ब्रेकिंग News

एसआई हरिशंकर शुक्ला के पुत्र डॉ अजय शुक्ला का हुआ सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन

अनूपपुर - अनूपपुर जिले में पुलिस विभाग में सेवा दे रहे एसआई हरिशंकर शुक्ला के दोनो होनहार पुत्र अजय शुक्ला और विजय शुक्ला स्वाथ्य क्षेत्र में कार्य कर अपने संभाग,जिला,नगर सहित स्कूल,कॉलेज, गुरुजन एवम अपने माता पिता का का गौरव बढ़ा रहे हैं।जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में प्रभारी एवम एसआई के पद में रहकर पुलिस विभाग की सेवा दे रहे हरिशंकर शुक्ला के छोटे पुत्र विजय शुक्ला की प्राथमिक पढ़ाई शिक्षा दीक्षा कोतमा सरस्वती स्कूल से प्रारंभ हुई।और कक्षा 10 वी रीवा सरस्वती स्कूल एवम कक्षा 12 वी की पढ़ाई सेंट्रल एकेडमी रीवा से की जहा कक्षा 10 वी एवम 12 में 78% अंक के साथ परीक्षा पास कर पढ़ाई का आगे का सफर तय किया। फिर इंदौर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर पोस्ट ग्रेजुशन करने के लिए रांची(झारखंड) में पढ़ाई की उसके बाद यूरोलॉजी में विशेषज्ञ बने। डॉ विजय शुक्ला ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से धीरे धीरे सभी मुकाम हासिल करते गए। डॉ विजय शुक्ला का चयन शासकीय स्वशासी संस्था श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय, रीवा में सहायक प्राध्यापक पर पर दिनांक 03 नवंबर 2021 को चयनित हुआ,यह खबर मिलते ही अनूपपुर जिले में पदस्थ एसआई हरिशंकर शुक्ला सहित पुत्र डॉ विजय शुक्ला को बधाईयो का तांता लग गया।अनूपपुर जिले के पुलिस कप्तान अखिल पटेल एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने डॉ विजय शुक्ला को शासकीय स्वशासी संस्था श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय,रीवा में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।वही पुलिस विभाग के मित्रगणों एवम शुभचिंतकों ने एसआई हरिशंकर शुक्ला एवम पुत्र डॉ विजय शुक्ला को सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित होने पर बधाई दी है।वही एसआई हरिशंकर शुक्ला के बड़े पुत्र डॉ अजय शुक्ला भी स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी सेवाएं कई वर्षो से दे रहे हैं अपने पुस्तैनी निवास रीवा में हफ्ते में दो दिन शनिवार एवम रविवार को डॉ अजय शुक्ला सेवाए देते हैं और गोमती नगर लखनऊ में खुद का क्लीनिक खोलकर लोगो की स्वास्थ्य सेवा में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...