⚡ ब्रेकिंग News

कपड़ा व्यवसाय की आड़ सूदखोर करता रहा ब्याज मकड़जल,फरियादी से 20 लाख की हुई ठगी..?

जमुना कापरेटिव में नौशाद अहमद सूदखोर निवासी इस्लाम गंज कोतमा की कपड़े की दुकान संचालित, कपड़ा व्यवसाय की आड़ में क्षेत्र में फैला रखा प्याज का अवैध कारोबार, 3 लाख देकर फरियादी से वसूले 20 लाख, सूदखोर नौशाद अहमद के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध ।

आखिर कोयलांचल क्षेत्र के जमुना ,भालूमाडा़ , कोतमा, इस्लाम गंज लहसुई गांव ,राजनगर, रामनगर, बिजुरी, पौराधार, आमाडांड, चुकान,भाद, दारसागर, चोडी़ पोडी़ के बड़े मगरमच्छ सूदखोरो पर कब होगी पुलिस की कार्यवाही

कोतमा - जिले के कोयलांचल क्षेत्र में कई वर्षों से सूदखोरों व बैंक दलालो के फैले मकड़जाल कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए बीते कुछ महीनों में पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने ताबड़तोड़ कार्यवाही सूदखोरों के खिलाफ की गई। क्षेत्र में सूदखोरों का आतंक बढ़ चढ़कर बोल रहा था सूदखोरों व बैंक दलालो के खिलाफ लोग थाने पर जो एक लफ्ज़ बोलने के लिए तैयार नहीं थे,आज पीड़ित व्यक्ति निडर होकर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर व थाने पर अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज करा कर सूदखोरों के चंगुल से बचने की पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। कारण मात्र पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल द्वारा सूदखोरों के विरुद्ध लगातार निष्पक्ष कार्यवाही कर लगभग 35 से अधिक सूदखोरों को जेल का रास्ता दिखा दिया गया, दो-तीन महीनों में कोतमा भालूमाडा़, राजनगर, बिजुरी थाना क्षेत्र में पूरी तरह से सूदखोरी व बैंक दलाली का कारोबार ठप पड़ गया। सूदखोर अपना घर द्वार छोड़ छोड़ कर दूसरे जिले व राज्यों में अपना-अपना रैन बसेरा बोरी बिस्तर बांधकर रात गुजारा कर रहे हैं और एसपी महोदय के स्थानांतरण की मन्नते अपने आकाओं नेताओ से करते फिर रहे कि कब एसपी अखिल पटेल महोदय का स्थानांतरण हो और पुनः घर वापसी कर कोयलांचल क्षेत्र के सीधे-साधे अनपढ़ अशिक्षित कॉलरी कर्मचारियों को पैसे की ठगी का शिकार कर सके। सूदखोरों को दिन रात चिंता खाई जा रही है कि लाखों करोड़ों रुपए लोगों को 10 से 20 प्रतिशत ब्याज में पैसे बांट रखे हैं वह सब कुछ पैसा डूबने की कगार में है।

सूदखोर कपड़े का व्यवसाय के बहाने,फैला रखा ब्याज का कारोबार-

भालूमाडा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाड़ी खार निवासी पीड़ित गंगा प्रसाद केवट पिता स्वर्गीय सिरजन साय उम्र 55 वर्ष कालरी कर्मचारी ने 30 अक्टूबर 2021 को थाने जा कर शिकायत दर्ज कराई गई की वह एसईसीएल कंपनी जमुना कोतमा क्षेत्र आमाडांड ओसीएम में पदस्थ है। पीड़ित व्यक्ति थाने जाकर लिखित रूप से शिकायत करते हुए बताएं की दिनांक 15.5.1997 को सूदखोर नौशद अहमद अंसारी निवासी इस्लाम गंज कोतमा से सुबह 8:00 बजे मुलाकात हुई पीड़ित व्यक्ति को पैसे की अति आवश्यकता थी। फरियादी गंगा प्रसाद केवट ने उसी दिन नौशद अहमद अंसारी से कुछ उधार पैसे मांगे तो सूदखोर नौशाद अहमद ने फरियादी गंगा प्रसाद केवट को अपनी कपड़े की दुकान जमुना कापरेटिव पर आ कर पैसे की जितनी जरूरत हो ले जाने को कहा, फरियादी सूदखोर नौशद अहमद अंसारी निवासी इस्लाम गंज कोतमा को कुछ समझ पाता नही था और उसके झांसे में आकर कपड़े की दुकान जमुना कापरेटिव जाकर दिनांक 15.5.1997 को 50 हजार रूपये कर्ज के रूप में लिया गया।

सूदखोर ने कर्ज लेकर,पीडित का पासबुक,चेक बुक ,एटीएम कार्ड रखा गिरवी-

फरियादी गंगा प्रसाद केवट थाने पर शिकायत करते हुए सूदखोर नौशाद अहमद अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि 50 हजार रूपये का कर्ज देकर, पीड़ित व्यक्ति का खाता क्रमांक 10990857304 की पासबुक, चेक बुक ,एटीएम कार्ड नौशाद अहमद अंसारी निवासी इस्लाम गंज ने अपने पास गिरवी रख लिया और बहला-फुसलाकर एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछ लिया गया और कुछ दिनों उपरांत ही सूदखोर नौशाद अहमद अंसारी अपने ब्याज के व्यवसाय पर उतारू हो गया। फरियादी गंगा प्रसाद केवट कॉलरी कर्मचारी से सूदखोर नौशाद अहमद एटीएम कार्ड के माध्यम से पूरी की पूरी वेतन खाते से निकाल कर डकार जाता था और कॉलरी कर्मचारी को जीवन यापन करने के लिए कभी 5 हजार तो कभी 10 हजार रूपये हाथों में थमा कर पूरी वेतन की रकम को रख लेता था।

पीड़ित ने सूदखोर से भतीजे की शादी में लिए ढाई लाख-

पीड़ित गंगा प्रसाद केवट ने बताया कि कि दिनांक 11.5. 2013 को अपने भतीजे प्रदीप केवट की शादी करने के लिए 2 लाख 50 हजार रुपए नौशाद अहमद से उधारी लिए गए थे और हर माह उधारी रकम को नौशाद अहमद अंसारी द्वारा पीड़ित के एटीएम से ब्याज सहित रकम लगभग 9 वर्षो से अधिक समय से वसूलता रहा।पैसे की रकम पट जाने के बाद फरियादी ने अपना एटीएम कार्ड पासबुक चेक बुक वापस मांगा तो उसे डरा एवं धमकाया जाता रहा और नौशाद अहमद द्वारा बोला गया 10 लाख रुपये ब्याज के पैसे अभी बाकी है अभी एटीएम कार्ड चेक बुक पासबुक नहीं मिलेगी, पीड़ित गंगा प्रसाद केवट ने बताया कि लगभग उससे 20 लाख रुपये धोखाधड़ी षड्यंत्र पूर्वक कूट रचना रचित कर फर्जी तरीके से सूदखोर नौशाद अहमद अंसारी ने पैसे की हेराफेरी की गई हैं।पासबुक , एटीएम कार्ड, चेक बुक फरियादी बार-बार नौशाद अहमद से मांगता रहा लेकिन सूदखोर पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक देने से मना करता रहा तंग आकर पुलिस की शरण में जा कर न्याय की गुहार लगाई जिस पर भालूमाड़ा थाने में सूदखोर नौशाद अहमद मंसूरी के विरुद्ध अपराध क्र. 429/21 धारा 386,420 मध्य प्रदेश ऋणीयो का सुरक्षा अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...