⚡ ब्रेकिंग News

स्थानीय पुलिस की सांठगांठ से जगह-जगह शराब ठेकेदार बिकवा रहा अवैध रूप से शराब..?

कोतमा - कोयलांचल नगरी में फिल्टर युक्त पीने योग्य पानी तो आसानी से नहीं मिल पा रहा है, परंतु अवैध शराब अवश्य मिल जाती है। अवैध शराब कारोबारियों की वजह से सैकड़ों परिवार बर्बाद हो चुके हैं। मदिरा प्रेमियों की संख्या बढ गई है। शिकायत किए जाने के बावजूद न ही आबकारी विभाग कोई कार्यवाही करता है और न ही पुलिस कोई कार्यवाही करती हैं, जिसके चलते अवैध शराब का विक्रय करने वालों के हौसले तो बुलंद हुए हैं। वही शराब ठेकेदार के गुर्गे अपनी दो पहिया व चार पहिया वाहन से खुलेआम थाने के सामने से शराब की अवैध पैकारी शासकीय शराब दुकान से करवाते हैं लेकिन स्थानीय पुलिस यह सब जानकर भी अनजान बनी रहती है। कोयलांचल क्षेत्र जमुना,भालूमाड़ा व कोतमा में खुलेआम नगर के अधिकांश वार्डों में शराब की अवैध बिक्री हो रही है। स्थिति इतनी विस्फोटक हो गई है कि कुछ लोग तो सुबह से ही अवैध शराब के ठिकानों पर पहुंचकर अपनी गाढ़ी कमाई को नशे में झोंक रहे हैं।कोयलांचल क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करवाने का शराब ठेकेदार का कारोबार किस कदर धड़ल्ले से फल-फूल रहा है, इस बात का अंदाजा जगह-जगह डिस्पोजल, गिलास तथा शराब की खाली बोतलों को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। वहीं, शाम को आसपास के कुछ इलाकों में स्थिति इतनी विस्फोटक हो जाती है कि लोग आने-जाने से कतराने लगते हैं। इसके चलते यहां के स्थानीय निवासियों के बीच आक्रोश की स्थिति बनती चली जा रहे है।

युवा भी हो रहे शिकार

इस पूरे मामले में बेहद गंभीर विषय यह है कि जगह-जगह बिकने वाली शराब पर किसी तरह की कार्यवाही न होने के कारण बच्चों के साथ-साथ युवा भी नशे के आदी होते जा रहे हैं। परंतु इस मामले को लेकर जिम्मेदारों की चुप्पी भी उन्हें संदिग्धता के कठघरे में लाकर खड़ा कर रही है कि आखिर क्या वजह है कि शराब ठेकेदार द्वारा बनाए गए अवैध शराब के ठीहे पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। शराब ठेकेदार के गुर्गे बड़ी मात्रा में शासकीय शराब दुकान जमुना व कोतमा से जगह जगह शराब की पैकारी स्थानीय पुलिस की सांठगांठ से कर रहे हैं जिससे सुनसान इलाके तथा संकरे रास्ते रात के अंधेरे में मदिरा प्रेमियों के खास ठीहे बनते जा रहे है। मदिरा प्रेमी इन संकरी गलियों में खुलेआम बैठकर शराब पीते आसानी से देखे जा सकते हैं। भालूमाड़ा में लाइन दफाई, ईंटा दफाई,अमन चौक,गोल बाजार,3 नंबर,2 नंबर वही जमुना में सरकारी स्कूल के पास,चांदनी चौक,होटल,रेस्टोरेंट,बिरयानी दुकानें सहित नगर के विभिन्न स्थलों में अवैध शराब की बिक्री तेजी से की जा रही है।


जमुना सरकारी स्कूल के पास ठेकेदार के अवैध शराब का मुख्य ठीहा -

कोयलांचल के जमुना कोतमा क्षेत्र में शासकीय शराब दुकान से बड़ी मात्रा में शराब दुकान से निकाली जाती है और जमुना के सरकारी स्कूल के पास से जगह जगह शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा शराब की सप्लाई स्थानीय पुलिस की सांठगांठ से कराई जाती है।वही कुछ स्थानीय पुलिस के लोग शराब ठेकेदार के चहेते बनकर कार्यवाही होने से पहले ही सारी जानकारी शराब ठेकेदार को पहुंचा देते हैं,जिससे अगर पुलिस अधिकारी छापेमार कार्यवाही भी करने जाती है तो उनके हाथ कुछ नहीं लगता और कार्यवाही करना मात्र दिखावे की बात हो जाती है। स्थानीय पुलिस की सांठगांठ से जमुना कोतमा क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार जमकर फलफूल रहा है और दिनो दिन अवैध शराब के ठीहे बढ़ते जा रहे हैं,जिसकी खबर स्थानीय पुलिस अधिकारियों को तो है पर कार्यवाही करने से कतराते हैं।वही आबकारी विभाग के कुछ अधिकारी भी कहा पीछे रहने वाले हैं पैसे तो विभाग से लेते हैं पर कार्य शराब ठेकेदार के लिए करते हैं,आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों की मिली भगत अवैध शराब के ठीहे में देखने को मिलती है।शराब ठेकेदार ने इन दिनों कुछ पुलिस अधिकारियों से सांठगांठ कर ली है और खुलेआम क्षेत्र में अपना अवैध शराब का कारोबार चला रहा है जिस पर कार्यवाही तो दूर की बात है जिम्मेदारों ने अपने आंखें बंद कर लिए हैं।

कहना है -

सभी थानों में पार्टियां बढ़ाई गई है और दबिश देकर अवैध ठीहो पर अभियान चला कर कार्यवाही की जाएगी।

शिवेंद्र सिंह बघेल
एसडीओपी,कोतमा
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...