⚡ ब्रेकिंग News

सड़को में बह रहा घर का गंदा पानी,राहगीरों का चलना मुश्किल

अनूपपुर - नगर पालिका परिषद पसान अंतर्गत कई वार्डो में राहगीरों के लिए सड़क तो बन गई है लेकिन देखरेख के अभाव में सड़क की दशा बिगड़ती जा रही है,पिछले कई दिनों से कई मार्गों पर पानी बह रहा है। इस वजह से मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। नाली निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घर का पानी बाहर मुख्य मार्गों पर बह रहा है,जिससे हाल में बनी हुई सीसी रोड खराब होती जा रही है। जागरुकता के अभाव में लोग अपने घर के पानी को सड़क पर ही बहा रहे हैं।
वहीं कुछ लोग नाली नहीं होने की बात कहते हुए मजबूरी में सड़क पर पानी बहाने की बात कह रहे हैं। सड़क पर पानी भरे रहने से गंदगी बढ़ती जा रही है और सड़को में चलने में परेशानी हो रही है। 

वार्ड नं 08 ठिहाई टोला की सड़को में कीचड़ का अंबार -

नगर में नालियों की सफाई लगातार की जाती है। कई मार्गो में लोग घरों का पानी सड़क पर छोड़ देते हैं। जिससे राहगीरों को परेशानी हाेती है,साथ ही सड़क भी खराब होती है। पसान नगर पालिका अंतर्गत वार्ड नं 08 ठीहाई टोला की सड़को में लोगो द्वारा घर का पानी सड़क में बहाने से सड़क में हर तरफ कीचड़ ही कीचड़ हो गया है और लोगो को पैर रख कर पैदल चलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।वही गंदे पानी के जमाव के कारण गंदी बदबू आती है जिससे रहवासियों का रहना मुश्किल हो गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका में हमने कई बार इसकी शिकायत की है लेकिन इस ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है और आलम यह है कि सड़को में कीचड़ का जमाव होने के कारण लोगो का आना जाना दुस्वार हो गया है।वही जिम्मेदार अधिकारी अपना सुस्त रवैया अपनाए हुए है और इस ओर कोई खोज खबर नहीं लेते।जिससे हमेशा कीचड़ के कारण आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है और राहगीर चोटिल होते रहते हैं।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...