पं.शंभूनाथ विश्वविद्यालय में अव्यवस्थाओ का अंबार,जिम्मेदार मौन..?

शहडोल/कोतमा - मध्य प्रदेश की सरकार ने शहडोल संभाग को पं. शंभूनाथ शुक्ल वि.वि. की सौगात तो दे दी और निश्चय ही यह संभाग के लिए एक बड़ी सौगात है,पर फिलहाल इस नवोदित विश्वविद्यालय की जो व्यवस्थाएं हैं वह पुराने ढर्रे पर ही दौड़ रहीं हैं, जिसके चलते व्यवस्थाएं अभी बेपटरी हैं। पं. शंभूनाथ शुक्ल महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा तो दे दिया गया है लेकिन विश्वविद्यालय में अव्यवस्थाओ का आलम देखते बनता है।

परिसर में चारो ओर गंदगी का आलम -

पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय,शहडोल परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है,जहां-तहां फैली गंदगी के चलते आने वाले छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।छात्रों की मानें तो शौचालय से आने वाली बदबू के कारण दुर्गंध फैल रही है।समय समय पर सफाई न होने और लापरवाही से यहां का माहौल काफी दूषित होता जा रहा है, यहां पर सफाई नहीं दिखाई देती,परिसर में फैली गंदगी यहां की सफाई की स्थिति बयां करती हुई नजर आती है।लेकिन विश्वविद्यालय परिसर के जिम्मेदारों को विश्वविद्यालय परिसर के अंदर फैली गंदगी दिखाई नहीं देती।

बसों में ठूस-ठूस कर भरे जा रहे छात्र -

कोरोना संक्रमण की पोस्टीविटी दर भले ही देश प्रदेश में कम हो गई हो लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं। पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय की बसों में छात्र छात्राओं को ठूस-ठूस कर भर के तय रूट के हिसाब से ले जाया जाता है जिससे विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।वही आरटीओ विभाग द्वारा भी सब कुछ देख कर अनदेखा कर दिया जाता है और विश्वविद्यालय की बसों को नियम मापदंडों के विरुद्ध ओवरलोड सवारी ले जाने का संरक्षण दे रखा हो।

कोरोनाकाल के समय किया गया दिखवा -

कोरोना काल में दिखावे की तस्वीरें भी सामने आई हैं। लोगों को जागरुक करने के लिए पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय ने भी बढ़चढ़कर हिस्सेदारी की थी और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.मुकेश तिवारी विश्वविद्यालय परिसर में मास्क बांटते हुए नजर आए थे। शासन ने कक्षाएं लगाने के लिए कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के साथ अनुमति दी, कक्षाएं लगना शुरू हुईं,लेकिन प्रतिबंध हवा हो गए। विश्विद्यालय के अंदर हाथो को सेनेटाइज करने के लिए मशीन तो लगा दी गई है लेकिन अब मशीनें भी सिर्फ दिखावा बन कर रह गई है जिसमे से अब बूंद भर भी सेनेटाइजर नही निकलता।खैर अब देखना यह होगा कि पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय के जिम्मेदार इस ओर ध्यान देंगे या फिर ऐसे ही अव्यवस्थाओं के बीच छात्र छात्राओं को पढ़ने के लिए मजबूर रहना पड़ेगा।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...