⚡ ब्रेकिंग News

रामनगर पुलिस ने दो चोरी में 6 आरोपी एवम अवैध रूप से रेत चोरी करते ट्रैक्टर को पकड़ा

अनूपपुर - फरियादी सतीश कुमार परस्ते पिता केवल लाल परस्ते वनरक्षक बीट गार्ड टांकी पूर्व क्षेत्र वनवृत्त राजनगर का रिपोर्ट किया कि वन विभाग के द्वारा कक्ष क्रमांक आर0एएफ0 482 कुल्हड़िया नाला के पास पेड पौधो एवं क्रूप की सुरक्षा के लिए वायरवेड (कटीली तार) एवं जाली लगाया गया था जो दिनांक 25.04.2023 से 28.04.2023 के बीच किसी अज्ञात चोर के द्वारा वायरवेड (कटीली तार) एवं जाली कुल वाइटल कीमती 30,000/- का चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्र0 131/ 23 धारा 379 ता. हि. कायम कर विवेचना में लिया गया।
रामनगर पुलिस के द्वारा उक्त चोरी की घटना के त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 08.05.2023 को प्रकरण के आरोपी 01- ओंझा बैगा पिता भोला बैगा उम्र 35 वर्ष, 02- अन्नू अगरिया पिता मैकू अगरिया उम्र 30 वर्ष, 03 - बब्बू पिता कुलदीपा उम्र 21 वर्ष एवं 04 - सूरज उर्फ चुटकू बैगा पिता सुक्कुल बैगा उम्र 28 वर्ष सभी निवासियों छोट भलमुडी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर उक्त आरोपीगणो के कब्जे से चोरी गया वायरलेड (कटीली तार) एवं जाली कुल ढाई क्विंटल कीमती 30,000 रुपये को जप्त किए गए है।


इसी प्रकार दिनांक 07.05.2023 को फरियादी छोटे महरा पिता स्व0 भाकुंडा महरा निवासी ऊरा की रिपोर्ट पर उसके घर के बाडी में रखे बैलगाडी के दो लोहे के पहिए कीमती 10,000/धोखे को अज्ञात चोर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्र0 133 / 23 धारा 379 ता. हि कायम किया जा कर, रामनगर पुलिस द्वारा दिनांक 08.05.2023 को भ्रष्टाचार लाला भैया अगरिया पिता नत्थू लाल अगरिया उम्र 23 वर्ष एवम अनिल कुमार भरिया पिता मैकू भरिया उम्र 23 साल दोनो निवासी जमुडी के कब्जे से प्रकरण में चोरी गए दो लोहे के पहिए कीमती 10,000 /- को जप्त किया गया है।


इसी प्रकार दिनांक 05.05.2023 को मुखबिर की सूचना पर कालेज के सामने भलमुडी में एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रेक्टर क्र0 एमपी 18 एए 3245 का ड्राइवर राम प्रसाद पाव पिता घासी राम पाव उम्र 22 वर्ष निवासी बडी भलमुडी द्वारा ट्रेक्टर के ट्राली में रेत लोड कर परिवहन करते पाए जाने पर ट्राली में लोड 03 घन मीटर रेता मूल्य 3000 रुपये एवं ट्रेक्टर क्र0 एमपी 18 एए 3245 मई ट्राली कीमती 05 लाख रुपये कुल मूल्य 05 लाख 03 हजार रुपये को जप्त किया गया एवं आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध क्र0 125/ 23 धारा 379 ता.हि. एवं 4 / 21 खनिज अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

इस प्रकार रामनगर पुलिस द्वारा दो चोरी की घटनाओं में चोरी हुई मशरूका कुल 40,000 रुपये का कुल 06 आरोपियो के कब्जे से पकड़ा गया व एक अवैध ट्रेक्टर पर चोरी व खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।



उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के अनुकूल मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कोतमा के निर्देश में थाना प्रभारी रामनगर निरी0 आर0के0 बैस के नेतृत्व में सनि0 विनोद नाहर, प्रआर0 84 सनत द्विवेदी, प्रआर0 122 संजीव त्रिपाठी, प्रआर0 44 योगेन्द्र मिश्रा, आर0 464 विनोद मरावी, आर0 309 राहुल प्रजापति, आर0 431 कपिलदेव चक्रवर्ती द्वारा कार्यवाही की गई।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...