प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पसान में डिलीवरी की सुविधा हुई उपलब्ध,डॉक्टरों ने कराई अस्पताल में पहली डिलीवरी

अनूपपुर - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पसान में डिलेवरी प्वाईंट बनने के बाद पहली डिलेवरी दिनांक 09/06/2023 को हुई। जिला प्रशासन की पहल पर निष्क्रिय डिलेवरी प्वाईंट को सक्रिय किया जा रहा है। पसान एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पसान में डिलेवरी की सुविधा उपलब्ध होने से सहजता होगी।

डिलीवरी के लिए 10 से 15 किलोमीटर का रास्ता करना पड़ता था तय

गौरतलब है कि पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किसी प्रकार से सुविधा उपलब्ध नहीं थी ,जिससे यहां के लोगों को 10 से 15 किलोमीटर दूरी तय कर डिलीवरी कराने जाना होता था ,हालांकि यहां के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग लगातार शासन प्रशासन को पत्र देकर मांग कर रहे थे।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं बढ़ाई जाए जिसे लेकर या सुविधाएं बढ़ाई गई है और दिनांक 09/06/2023 को इस अस्पताल में पहली डिलीवरी हुई और मां ने अपने बच्चे को जन्म दिया।वही अस्पताल स्टॉफ ने जानकारी देते हुए बताया कि गीता देवी कोल पति दिनेश कोल निवासी वार्ड नं 10,पसान को 8 जून 2023 की रात पेट में दर्द होने पर भर्ती किया गया था और मां ने सुबह लगभग 5 बजे बच्ची को जन्म दिया।महिला की डिलीवरी कराने में डॉ. विपिन कुमार,सुशीला जैन स्टाफ नर्स एवम चंदा साहू स्टाफ नर्स ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...