कोतमा - अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र में पशु चिकित्सालय विभाग में पदस्थ कुछ नौकरशाह डॉक्टर को अवैध पैसे की भूख ज्यादा ही नजर आ रही। मवेशियों के इलाज के बहाने स्थानीय लोगों से अनैतिक तरीके से पैसे ऐंठे जा रहें हैं और जिम्मेदार अधिकारी अपने अधीनस्थ भ्रष्ट आचारण के नौकरशाह डॉक्टरों पर लगाम लगाने की जगह बेलगाम छोड़ दिया गया है। रामनगर कोतमा क्षेत्र में पदस्थ कुछ पशु चिकित्सालय विभाग में तैनात डाक्टर अपने कर्तव्यों के प्रति कितना निपुण कार्यकुशल व ईमानदार है वहा इनके कृत्यों से अंदाजा लगाया जा सकता है। कहीं ना कहीं ऐसे भष्टाचारी नौकरशाह डाक्टरों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण उनके काले कारनामों को ढकने के लिए नेताजी बेईमानी का चादर ढक रहे हैं जिससे आज किसान अन्नदाता एवं डेयरी संचालक अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। रामनगर में पदस्थ पशु चिकित्सक ब्रजेश गुप्ता के साथ कुछ गौ रक्षक के भेष में बैठे लोगो द्वारा मवेशियों के इलाज के बहाने लोगों से अवैध रूप से पैसे खुलेआम अपने अपने फोन पे मोबाइल नंबर पर मांगे जाते हैं लोग विवश होकर मवेशियों की जान बचाने के चक्कर में ब्रजेश गुप्ता एवं अन्य कुछ डाक्टरों द्वारा उनके मन मुताबिक पैसे देने के लिए पशुपालको को मजबूर किया जाता है।
इलाज के नाम पर पशुपालको से मची लूट -
ऐसा कदापि मुमकिन नहीं पशु चिकित्सालय विभाग में विराजमान भष्ट आचरण के कुछ नौकरशाह डॉक्टरो के कारनामों से जिले के आला अधिकारी अनभिज्ञ हैं किन्तु भ्रष्टाचारियों की ऊंची पहुंच पकड़ के आगे पशु चिकित्सालय अधिकारी भी बेबस नजर आ रहे हैं तभी तो उनके अधीनस्थ पशु चिकित्सक कुछ डाक्टर लोगों के मवेशियों के इलाज के बहाने अपनी अपनी जेब भरने में जुटे हैं। भालूमाडा़ 3 नम्बर दफाई निवासी नसीम अख्तर पति शराफत अली उम्र 46 वर्ष डेयरी संचालक ने आपबीती पीड़ा सुनाते हुए बताया की 25 जुलाई 2023 को उसकी जर्सी गाय को फीवर था उन्होंने पशु चिकित्सक ब्रजेश गुप्ता निवासी रामनगर को फोन के माध्यम से बताया कि उनकी गाय को फीवर है तब डॉक्टर ब्रजेश गुप्ता ने बोला कि जोकिल डोलोवान इन्जेकशन लगा दो, डेयरी मालिक ने कहा कि डाक्टर साहब अपने पास एन्टी बायोटिक इंजेक्शन नहीं है तो डाक्टर ब्रजेश गुप्ता ने बोला बेडसिप गोली दे दो एक दो घंटे से मवेशी गाय ठीक हो जाएगी किंतु डॉक्टर साहब के द्वारा बताए गई दवाई देने के बाद दो चार घंटे बाद ही गाय मृत अवस्था में पड़ी थी। डेयरी संचालक ने नसीम अख्तर ने बताया की कहीं ना कहीं डॉक्टर साहब की लापरवाही के कारण ही मेरी आज 70 से 80 हजार की गाय की जान गई है। पशु चिकित्सक ब्रजेश गुप्ता के विरुद्ध थाने एवं जिला पशु चिकित्सालय के डिप्टी डायरेक्टर से शिकायत करूंगी। शिकायतकर्ता ने डॉक्टर ब्रजेश गुप्ता पर गंभीर आरोप पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि ब्रजेश गुप्ता निवासी रामनगर द्वारा कई वर्षों से उनके मवेशियों के इलाज के नाम पर नाम पर लगभग कभी 3000/- रूपए कभी 300/- रुपए कर कर के अब तक 20000/- रुपए फोन पे नंबर एवं नगद पैसे लिए जाते रहे जिस पर आज तक कोई लगाम नही लग सकी।
कागजो मे चिकित्सक चल रहा मेडिकल छुट्टी पर -
पशु चिकित्सालय अनूपपुर के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर का चहेता बृजेश गुप्ता निवासी रामनगर कागजो पर आज विगत 6 माह से खुद के उपचार कराने के नाम पर विभाग से मेडिकल की छुट्टी पर चल रहा किंतु दूसरी ओर अपने आकाओ के संरक्षण मे चमचो के सहारे भालूमाडा जमुना कोतमा एवं राजनगर सहित समूचे बिजुरी क्षेत्र एवं ग्रामीण अंचलो मे मवेशियो के चिकित्सा उपचार के नाम पर अवैध वसूली का गोरखधंधा पशु चिकित्सक ब्रजेश गुप्ता द्वारा पिछले कई वर्षो से मचा रखा है भालूमाडा निवासी डेयरी संचालक नसीम अख्तर से 3 जून 2023 को दो मवेशियो के उपचार के नाम पर 3000/- रूपए ब्रजेग गुप्ता पिता मंगलू द्वारा अपने फोन पे नंबर पर लिया जाता है एवं 17अक्टूबर 2022 को 300/- रूपये फोन पे किया जाता है जिसके साक्ष्य पशुपालक के पास मौजूद है जिले मे ऐसे सैकडो लोग है जिनसे उपचार के नाम पर वसूली का कारोबार जिला स्तर के अधिकारियो के संरक्षण मे निरंतर चल रहा है जिस पर आज तक कोई अंकुश नही लग सका जिससे अब आम जनमानस मे यह चर्चा का विषय बन चुका है कि अवैध वसूली का कुछ हिस्सा जिले के जिम्मेदारो तक पँहुच रहा जिस कारण जिम्मेदार शासकीय मुलाजिम कार्यवाही करने की बजाय अठखेलिया करने मे मंत्रमुग्ध दिखाई दे रहे है।
कहना है -
शिकायतकर्ता यदि इस संबंध में मुझे लिखित शिकायत देता है तो मैं पूरे मामले की जांच करवा लूंगा और दोषी पाए जाने पर उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ए. पी. पटेल
डिप्टी डायरेक्टर,अनूपपुर
कहना है -
मै किसी प्रकार का पैसा नहीं लिया हूं पैसा जो उन्होंने दिया होगा एलआईसी का होगा या फिर दवाई का होगा सिस्टम आप सब जानते हैं मेरे पीछे क्यों पड़े है।
ब्रजेश गुप्ता
पशु चिकित्सक रामनगर विकासखण्ड कोतमा