⚡ ब्रेकिंग News

जगह जगह संचालित कबाड़ के ठीहे,यहां खप जाता है हर चोरी का माल

अनूपपुर- जिले में कबाड़ की आड़ में चोरी का माल खरीदने व बेचने का काला कारोबार धड़ल्ले से जारी है। ये एक ऐसा धंधा है जहां चोरी का माल आसानी से खप जाता है। इसके साथ ही चोरों को नगद भुगतान भी प्राप्त हो जाता है। इस वजह से चोरों को कोई उधारी का झंझट भी नहीं रहता। सबसे प्रमुख बात यह है कि वैध और अवैध तरीके से चल रहे इन दुकानों पर सरकारी तंत्र का कोई नियंत्रण नहीं है और ना ही पुलिस कभी इन दुकानों की ज्यादा जांच करती है। चोरी का माल खपाने के चल रहे इस धंधे के बीच खाकी वालों से इनके संबंध भी बेहतर बताए जाते हैं। जब भी कभी कोई चोरी की घटना होती है तो फिर पुलिस नींद से जाग इन कबाड़ी दुकानों का चक्कर लगाना शुरू करती है।

कही कबाड़ी की सेटिंग से तो नहीं चल रहा लोहा चोरी का खेल-

इन दिनों जमुना कोतमा क्षेत्र में कोयला खदानों, राष्ट्रीय राजमार्ग व पाइप लाइन लोहा चोरी का खेल जमकर चल रहा है, कॉलरी के सुरक्षा गार्डों द्वारा चोरी की शिकायतें भी थाने में की जाती है लेकिन उन शिकायतों पर कार्यवाही न होना और पुलिस का चोरों तक न पहुंच पाना अपने आप में सवाल खड़ा करता है।वही सूत्र बताते हैं कि कुछ कॉलरी के सुरक्षा गार्डों और स्थानीय पुलिस की सेटिंग से एक तय समय पर क्षेत्र में लोहा चोरी हो रहा है और पप्पू कबाड़ी के यहां लोहा बेच दिया जाता है।सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि कोतमा के पप्पू कबाड़ी की सेटिंग से यह सब खेल चल रहा है और पप्पू कबाड़ी के इशारों से क्षेत्र में चोर खुलेआम चोरी की वारदातो को अंजाम दे रहे हैं और अगर गलती से पुलिस चोरों को पकड़ भी लेती है तो पप्पू कबाड़ी अपनी पहुंच और सेटिंग का धौंस दिखाकर मामले को रफा दफा करवा देता है।


राष्ट्रीय राजमार्ग से लोहे के साइन बोर्ड हो रहे गायब -


कोतमा से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क पर दुर्घटनाओ को कम करने के लिए संकेत बोर्ड सड़क निर्माण के समय लगाए गए थे लेकिन वर्तमान में कई जगह से साइन बोर्ड भी गायब नजर आ रहे हैं।ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नही है पर इन सब समस्या को लेकर शिकायत होने की राह स्थानीय पुलिस देख रही है।सूत्र बताते हैं कि कोतमा के पप्पू कबाड़ी के यहां यह सब चोरी का लोहा बड़ी आसानी से खप जाता है और चोरों को उनका मेहनताना भी तुरंत मिल जाता है।नगर में चर्चा का विषय है कि पप्पू कबाड़ी इस समय अपनी सेटिंग से पूरे क्षेत्र के चोरों का लोहा खुलेआम खरीद रहा है और पप्पू कबाड़ी का चोरों को संरक्षण भी प्राप्त है।


पप्पू कबाड़ी के यहां बड़ी मात्रा में मिल सकता है कॉलरी से चोरी हुआ लोहा -

इन दिनों जमुना कोतमा क्षेत्र में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है और कही न कही इन चोरों को अपने आकाओं का संरक्षण भी प्राप्त है।वही नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है कि पप्पू कबाड़ी इस समय अपने गुर्गे लगाकर रात भर अपनी स्वयं की गाड़ी से गस्त करवाता है और जैसे ही चोर लोहा चोरी कर तैयार हो जाते हैं एक फोन में ही पप्पू कबाड़ी द्वारा पिकअप वाहन भेजकर तुरंत उस चोरी के लोहे को अपने ठीहे तक पहुंचा दिया जाता है।यह सारा खेल रात के अंधेरे में चलता है और कभी कभी तो दिन दहाड़े ही लोहा पार कर पप्पू कबाड़ी के ठीहे तक पहुंचा दिया जाता है। सूत्र बताते हैं कि चोरों को चोरी करने से कोई नहीं रोक सकता अगर स्थानीय पुलिस उन्हें पकड़ती भी है तो एक फोन पर चोरों को छोड़ना मजबूरी भी बन जाती है ।नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है कि अगर जिले के उच्च अधिकारी चोरी के मामले में अपनी सक्रियता दिखाते हैं और पप्पू कबाड़ी के यहां छापेमार कार्यवाही की जाए तो बड़ी मात्रा में चोरी का कबाड़ मिल सकता है।

चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही पुलिस - पवन पटेल
शिवसेना के शहडोल संभाग अध्यक्ष पवन पटेल ने बताया कि मुझे भी कई बार गोविंदा रोड पर खुदाई कर कॉलरी की पाइप लाइन चोरी करने की शिकायत प्राप्त हुई है।और मुझे जानकारी दी गई है कि रात के समय अंधेरे में चोरों द्वारा खुदाई कर कॉलरी की पाइप लाइन चोरी की जा रही है। जिस बात को लेकर मैंने स्थानीय पुलिस को कई बार सूचित किया है,लेकिन पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।और न ही रात में पुलिस द्वारा ठीक तरह से गस्त की जाती है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और चोर खुलेआम सड़क किनारे पाइप लाइन खोदकर चोरी कर रहे हैं। जिससे आने वाले दिनों में रहवासियों के लिए पानी की समस्या भी उत्पन्न होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी कॉलरी एवम पुलिस प्रशासन की होगी।उन्होंने आगे कहा है कि कोतमा के किसी पप्पू कबाड़ी के यहां चोरों द्वारा चोरी का लोहा बेचने की चर्चा नगर में हैं।और यह सब खेल स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है और जल्द से जल्द अगर स्थानीय पुलिस चोरी की घटनाओं और चोरों पर अंकुश नहीं लगाती है तो पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की जाएगी।अगर फिर भी कार्यवाही नहीं की गई तो शिवसेना स्थानीय रहवासियों के साथ धरना प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव करेगी।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...