⚡ ब्रेकिंग News

17 वीं लोकसभा में नियुक्त किए गए सांसद प्रतिनिधि की नियुक्तियां निरस्त

अनूपपुर- शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा सन 2019 से 24 के दौरान 17 वीं लोकसभा में शहडोल संभाग के तमाम विभागों में सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति की गई थी। 17 वीं लोकसभा के समाप्त होने के पश्चात यह सभी सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति निरस्त मानी जाएगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 17 वीं लोकसभा के दौरान सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा नगर पालिका, नगर परिषद, जनपद पंचायत, जिला पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, विद्युत विभाग, लोक सेवा यांत्रिकी विभाग एसईसीएल के अलावा अन्य विभागों में अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था जो 18वीं लोकसभा निर्वाचन के साथ ही तमाम नियुक्तियां निरस्त मानी जाएगी। सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि पूर्व की सभी नियुक्तियां निरस्त मानी जाएगी। आगामी समय में संगठन एवं सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह द्वारा जो भी दिशा निर्देश जारी किया जाएगा उसके अनुसार नियुक्तियां की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...