⚡ ब्रेकिंग News

सैकड़ों परिवारों पर मंडराया बेघर होने का संकट,सांसद हिमाद्री सिंह से लगाई गुहार

बिजुरी। नगर पालिका परिषद बिजुरी के अंतर्गत आने वाली माइनर्स कॉलोनी और कपिलधारा कॉलोनी के सैकड़ों निवासियों के सामने अचानक सिर से छत छिनने का संकट खड़ा हो गया है। कोलरी प्रबंधन द्वारा हाल ही में आवास खाली करने के लिए जारी किए गए नोटिस के बाद क्षेत्र में हड़कंप और असुरक्षा का माहौल है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा और पार्षदों ने सांसद हिमाद्री सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने और नोटिस को निरस्त कराने की मांग की है।

दशकों से रह रहे परिवार, कहां जाएंगे बच्चे?

ज्ञापन में बताया गया कि इन कॉलोनियों में रहने वाले अधिकांश परिवार पूर्व कोलरी कर्मचारियों के सदस्य हैं या उनके परिजन वर्तमान में कार्यरत हैं। ये परिवार पिछले कई वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनके पास रहने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।
 अचानक आवास खाली करने से बच्चों की शिक्षा और परिवार की आजीविका पूरी तरह ठप हो जाएगी। सैकड़ों परिवारों के सामने बेघर होने की नौबत आ गई है।

स्थाई पुनर्वास की मांग

नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष व पार्षदों ने सांसद महोदया से विनम्र अनुरोध किया है कि वे कोलरी प्रबंधन और संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर इन परिवारों को राहत दिलाएं। मांग की गई है कि जब तक इन परिवारों के लिए स्थाई पुनर्वास या समुचित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक आवास खाली करने की कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से स्थगित या निरस्त किया जाए।इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा, पार्षद नमिता कोल लक्ष्मी शुक्ला गुंजन साहू, कलावती सिंह पूर्व पार्षद संतोषी सिंह और कॉलोनी के कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। अब क्षेत्रवासियों की नजरें सांसद की पहल पर टिकी हैं।

भाजपा कार्यालय बिजुरी में कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट

 भाजपा मंडल कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक सौजन्य भेंट संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला मंत्री भूपेंद्र महरा, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा (रिंकू) और विधायक प्रतिनिधि दीपक शर्मा सहित प्रमुख नेता मौजूद रहे।बैठक में संगठन की मजबूती और स्थानीय विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री कैलाश कोल, उपाध्यक्ष डॉ. सुभाषीश सरकार, अजीत सिंह सिसोदिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अरशद अली, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...