कोतमा - अनूपपुर तहसील क्षेत्र के हल्का पसान में पदस्थ पटवारी हंसराज एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कथित तौर पर वे किसी व्यक्ति से पैसे लेते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कई लोगों ने आरोप लगाया है कि पटवारी हंसराज बिना पैसे लिए कोई भी राजस्व संबंधी काम नहीं करते। नामांतरण, खसरा-नकल, सीमांकन जैसे कार्यों के लिए उनसे पैसे की मांग की जाती है। कई ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें काम कराने के लिए पैसे देने पड़ते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो के बाद मामला और तूल पकड़ने लगा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पटवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे।
कहना है -
आप विडियो मुझे भेज दीजिए,वीडियो के आधार पर अवश्य कार्यवाही की जाएगी।
कमलेश पुरी, एस डी एम,अनूपपुर