⚡ ब्रेकिंग News

सिलेंडर की कमी पर कार्यवाही की मांग को लेकर व कंधे पर खाली सिलेंडर रखकर,युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

अनूपपुर - पूरे देश सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आ रही है, लगातार लोग सिलेंडर की लाइन में खड़े दिख रहें हैं। लोग अपना काम धंधा छोड़कर LPG सिलेंडर लेने के लिए परेशान है, फिर भी आमजन को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कभी बुकिंग करने पर DAC नम्बर नहीं मिल पाने से तो कभी गोदामों में सिलेंडर खत्म हो जाने की वजह से लोगों को खाली लौटना पड़ रहा है। जहां एक तरफ केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बयान जारी किया जा रहा है कि सिलेंडर कोई कमी नहीं है, परंतु वास्तविक हालात कुछ और ही बयान कर रहें है। उक्त मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस जिला अनूपपुर के द्वारा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में एवं युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु, प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के आदेशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुड्डू चौहान के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन तिराहा अनूपपुर में LPG सिलेंडर की कमी पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सर्वप्रथम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा के साथ युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में एकत्रित हुए और पैदल मार्च निकालकर नारे बाजी करते हुए, हाथों में पोस्टर लेकर व कंधे पर LPG सिलेंडर लेकर रेलवे स्टेशन तिराहा पहुंचे। जहां पर LPG सिलेंडर को माला पहनाया गया और फिर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा के साथ पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी अनूपपुर विधानसभा रमेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रजन राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब पटेल, युवा कांग्रेस जिला महासचिव विवेक यादव, जिला महासचिव सागर पट्टावी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कोतमा मो. नदीम, विधानसभा अध्यक्ष अनूपपुर सैफ रिजवी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पटेल, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ऋषि वंशकार, विनय प्रजापति, पंकज पांडे, सुमित सोनी, मनोज वर्मन, आयुष नामदेव, सनील जैन, अरविंद मिश्रा, संदीप यादव, राजा केवट, सूर्यप्रताप सिंह, रोहन शिव वर्मन तथा अन्य युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...