अनूपपुर। अकरम इंडियन गैस एजेंसी के द्वारा की जा रही मनमानी के विरुद्ध नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के लोगों आवाज उठाई और खबर प्रशासन के बाद अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश जारी किए। नगर पालिका परिषद पसान वार्ड नंबर 3 की पार्षद श्रीमती सविता रूपेश सिंह वार्ड नंबर 18 के पार्षद इंद्रलाल केवट और भाजपा महिला नेत्री श्रीमती मीनू तिवारी के द्वारा अकरम इंडियन गैस एजेंसी के द्वारा लंबे समय से क्षेत्र में गैस की सप्लाई न किए जाने तथा मनमानी तरीके से कोतमा में कार्यालय का संचालन किया जाने और पसान क्षेत्र के उपभोक्ताओं को नजरअंदाज किए जाने की शिकायत की गई। शिकायत को समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसके बाद कलेक्टर अनूपपुर हर्षल पंचोली के द्वारा गैस एजेंसी को उपभोक्ताओं के सुविधा के अनुसार कार्य करने के सख्त निर्देश दिए गए।
कलेक्टर की पहल पर 22 मार्च 2026 से पसान क्षेत्र में अकरम इंडियन गैस एजेंसी की का वाहन सड़कों पर दौड़ता नजर आया और गैस एजेंसी के द्वारा अपना कार्यालय भी प्रारंभ कर दिया गया है इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है।अनूपपुर कलेक्टर के प्रति क्षेत्र के लोगों ने आभार व्यक्त किया है