कोतमा - म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, कोतमा द्वारा जारी सूचना के अनुसार 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को ग्राम परासी क्षेत्र में विद्युत लाइन में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
जारी पत्र के मुताबिक, सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा बताया गया है कि लाइन के रखरखाव और सुधार कार्य के कारण यह कटौती की जा रही है, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर एवं सुचारू बिजली सेवा मिल सके।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय में आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें और सहयोग प्रदान करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि कार्य के दौरान समय में परिवर्तन (घट-बढ़) संभव है।विद्युत विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।