⚡ ब्रेकिंग News

आधेर नगरी चौपट राजा,बनी कोतमा नगर पालिका




न• पा• की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई, सूचना का अधिकार का आवेदन बना अधिकारियों के लिए मजाक,भररेशाही का आलम चरम पर

कोतमा- नगर पालिका परिषद कोतमा में चल रही है भररेशाही एवं तानाशाही पूर्व में नगर पालिका की व्यवस्था और आज की नगरपालिका की व्यवस्था में जमीन आसमान का अंतर नजर आ रहा है कोई भी कार्य समय पर नहीं होता है नगर पालिका अधीनस्थ कर्मचारियों के पास जाने के बाद भी  समय पर कार्य नहीं होता लोगों को अपने कार्य कराने के लिए इस जनता व्दारा चुने गए  अपने  चाहेते जनप्रतिनिधियों  के पास जाने पर भी  नहीं होता कोई कार्य जनप्रतिनिधि के पास जाने के बावजूद निराशा ही लगती है हाथ अपने छोटे से कार्य करने के आ इधर उधर भटकना और सिफारिश करनी पड़ रही है ,साधारण से काम के लिए अधिकारियों के ऑफिस  व  जनप्रतिनिधियों के घरों के चक्कर लगा लगा  पैरों की चप्पल घिस जाते हैं किंतु लोगों का काम  नहीं होता है नगर पालिका परिषद कोतमा की व्यवस्था वर्तमान समय में पूरी तरह से चरमरा सी गई है कोई भी देखरेख व अधिकारियों कर्मचारियों पर नियंत्रण करने वाला नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में ऐसी स्थिति बन गई है जनप्रतिनिधियों की आपस में ही तालमेल सही नहीं बैठ रही है खुलकर मतभेद नगर पालिका जनप्रतिनिधियों के देखे जा सकते हैं सही तालमेल जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमले के ना होने के कारण ऐसी स्थिति बन गई है मानो अंधेर नगरी चौपट राजा जैसी।

सूचना का अधिकार की उड़ाई जा रही है  खुलेआम धज्जियां-सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 सूचना की धारा (6)(1) के अंतर्गत आवेदककर्ता अरुण त्रिपाठी द्वारा दिनांक 22/11/2018 को लोक सूचना अधिकारी नगर पालिका परिषद कोतमा में प्रथम आवेदन पर तीन बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई और वहीं दूसरी आवेदन में दो बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई किंतु लोक सूचना अधिकारी को जानकारी देने की फुर्सत ही नहीं है।

दो माह से अधिक होने के उपरांत भी नहीं दी जा रही जानकारी-सूचना के अधिकार के तहत दिनांक 22/ 11/2018 को आवेदनकर्ता अरुण त्रिपाठी द्वारा सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई थी परंतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोतमा लोक सूचना अधिकारी द्वारा अब तक जानकारी आवेदन कर्ता को मुहैया नहीं कराई गई और फोन पर कई बार आवेदन कर्ता द्वारा जानकारी ना मिलने की सूचना भी दी गई इसके बावजूद भी अधिकारी के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है अपने भररे शाही रवैया के कारण अब तक सूचना के अधिकार का खुला उल्लंघन किया जा रहा है जिम्मेदार अधिकारी ही जब अपने कर्तव्यों को ना समझे तो भगवान भरोसे ही आम जनता का होगा काम।


कहना है- अभी आपको जानकारी नहीं मिली है तो मैं तत्काल ही संबंधित कर्मचारी को जानकारी देने के लिए फोन करके बोलता हूं

               श्रीनिवास शर्मा
मुख्य नगर पालिका अधिकारी,कोतमा,जिला-अनूपपुर
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...