कबाड़ चोर वाहन को पहले जब्त कर,चलानी कार्यवाही करके पूरे मामले को लेनदेन कर किया रफूचक्कर
कोतमा- रामनगर थाना अंतर्गत एस ई सी एल कंपनी की कोयले की खदान 7/8 राजनगर कांटा घर के पास खदान परिषद के भीतर 20 मार्च 2019 की दरमियानी रात समय लगभग 1:00 बजें चार पहिया वाहन नम्बर CG 16 ,ZD 1331 में कबाड़ लोड हो रहा था जिस की जानकारी एस ई सी एल कम्पनी हसदेव क्षेत्र के सुरक्षा पहरियों को लगी वह तत्काल काँटा घर के पास पहुंच कर कबाड़ लोड वाहन को पकड़ा और देखा कि कबाड़ चोरो द्वारा वाहन में मोटी सरिया जो भूमिगत खदानों में सेफ्टी के लिए उपयोग किया जाता है वह भी वाहन में लोड था और पतली चादर के टुकड़े अन्य लोहे के कबाड़ लोड किये गए थे सुरक्षा गार्डों ने रामनगर पुलिस को कबाड़ चोरी करने वाले वाहन को पकड़े जाने की जानकारी दी और रामनगर पुलिस कबाड़ से लदे वाहन को रातों-रात थाने ले आई बुधवार दोपहर लगभग 3:00 बजे रामनगर पुलिस द्वारा वाहन CG 16 ,DZ 1331 में कबाड़ लोड वाहन को छोड़ दिया गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगत थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर के आने के उपरांत कबाड़ का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्ति सक्रिय हो गए हैं कुछ कबाड़ चोर तो ऐसे हैं जब एसईसीएल कंपनी में कबाड़ नहीं मिलता है तो घरों के ताले भी तोड़ने बाज नहीं आते हैं कुछ दिनों में कॉलोनियों में चोरी की वारदातो में इजाफा हुआ है जब राजनगर पुलिस द्वारा कबाड़ चोरों के कबाड़ लोड वाहन पकड़ने के बाद आनन फानन में छोड़ दिया जाता है। सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि कबाड़ चोर वाहन मालिक से थाना प्रभारी व कुछ पुलिसकर्मी की बैठक होने के बाद पैसे की सेटिंग हो गई और साहब ने कबाड़ से लदे वाहन को छोड़ने पर राजी हो गए। राजनगर थाने के लोगों को नवागत थाना प्रभारी से काफी उम्मीदें थी कि इनके आने के बाद अवैध कारोबार व अपराधियों में पुलिस का डर नजर आएगा लेकिन साहब ने पलभर में ही आम जनता के विश्वास को चकनाचूर कर दिया जिस वाहन में एसईसीएल कंपनी का अवैध रूप से कबाड़ चोरी करके वाहन में लोड कबाड़ कॉलरी परिषद के अंदर किया जा रहा था साहब ने पहले तो पकड़ा फिर कबाड़ वाहन को मात्रा चलानी कार्यवाही करके मामले को रफादफा करने में जुट गए।बताया जा रहा है कि उस वाहन का इंश्योरेंस बीमा, न ही वाहन का रोड परमिट दस्तावेज बने हुऐ है फिर भी नवागत थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर कबाड़ चोर व चार पहिया वाहन में कबाड़ लोड वाहन को कैसे छोड़ दिया गया कबाड़ चोरों पर इतने मेहरबान कैसे। साहब ने आम जनता की उम्मीदों व भरोसे को पल भर में चकनाचूर कर दिया ऐसे में साहब कैसे अपराध पर अंकुश लगाएंगे ।
कहना है-
वाहन को एसईसीएल के सुरक्षा कर्मियों द्वारा पकड़ा गया था पुलिस को वाहन सुपुर्दगी की गई थी।वाहन के दस्तावेज न होने पर चलानी कार्यवाही की गई।
कमल सिंह ठाकुर
थाना प्रभारी, रामनगर


