⚡ ब्रेकिंग News

जनप्रतिनिधि होशियार या मतदाता



चुनाव के समय सब जायज है !

तो भैया चुनाव चाहे विधानसभा के हो या लोकसभा या फिर नगरपालिका या सरपंची चुनाव तो चुनाव हैं उस समय आप नेताओं से जो चाहे घोषणा करवा ले जिसमें चाहे लिखित करवा ले सब करने के लिए यह जनप्रतिनिधि तैयार रहते हैं जीत दर्ज कराते ही पता नहीं यह जनप्रतिनिधि  घोषणाएं क्यों भूल जाते हैं, समझ से परे लेकिन जनता भी कितनी भोली है कि 5 वर्ष में वह भी भूल जाती है कि पिछले चुनाव में नेता जी ने क्या क्या घोषणा की थी !

अपन बात कर रहे लोकसभा  उप चुनाव की जिसमें अनूपपुर   जिले का जिम्मा पूर्व प्रभारी मंत्री संजय पाठक को सौंपा गया था जिस पर कोतमा जनपद के कटकोना ग्राम पंचायत पर बैठक की गई जिसमें पूर्व प्रभारी मंत्री के द्वारा मतदाताओं से अपील की गई कि अधिक से अधिक वोट हमारी पार्टी को डालें ,लेकिन मतदाता भी होशियार उन्होंने भी अपनी शर्त रख दी की कटकोना से हरी पहुंच मार्ग की हालत बहुत ही दयनीय है इस रास्ते से रोजाना हजारों की तादाद में लोगों का आना जाना होता है साथ ही रेलवे स्टेशन का एकमात्र रास्ता होने के कारण रात्रि कालीन भी राहगीरों का आना जाना लगा होता है इन सब परेशानियों को देखते हुए मतदाताओं ने अपनी परेशानी पूर्व प्रभारी मंत्री के सामने रख दी तो क्या भैया प्रभारी मंत्री ने भी तुरंत ही मंजूरी दे दी की लोकसभा सांसद बैठते ही इस सड़क को हम बनवा देंगे लेकिन सांसद जी के समय तो निकल गए लेकिन इस सड़क के समय नहीं आए कि यह बन सके और आज भी यहां के मतदाता खस्ताहाल सड़क से आने जाने को मजबूर हैं !

तो बताओ भैया यहां पर जनप्रतिनिधि होशियार कि मतदाता !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...