⚡ ब्रेकिंग News

अब वार्डवासियों को मिलेगा स्वच्छ पानी



नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की सराहनीय पहल

कोतमा- नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8, 9, 10,11 में पिछले 2 महीने से दूषित पानी आने के कारण यहां के आम नागरिक परेशान थे जिससे इन्हें गंभीर बीमारियां होने की भी संभावना बनी हुई थी जिसके लिए लगातार कोतमा  नगर पालिका के जनप्रतिनिधि प्रयास कर रहे थे जिसे लेकर आज नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पार्षद उपस्थित होकर तत्काल इस दूषित पानी के निराकरण को लेकर वार्ड में कॉलरी के अधिकारियों से बात कर तत्काल व्यवस्था सुधारने की बात कहीं !

आज से मिलेगा स्वच्छ पानी- नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र मोहिनी वर्मा ने बताया कि हमने वार्ड में जाकर देखा और तत्काल ही इसकी जानकारी कॉलरी प्रबंधन को उपलब्ध करा कर व्यवस्था सुधारने की बात कही जिस पर कॉलरी प्रबंधन ने आज से ही स्वच्छ पानी देने की बात कही है अगर उनके द्वारा ऐसा नहीं किया जाता तो नगरपालिका के द्वारा आगे कदम उठाया जाएगा !

यह पहुंचे थे मौके पर -लगातार कालरी से आ रहे खराब पानी का निरीक्षण करते हुए एवं जनता को साफ पानी मिल सके इसका सार्थक प्रयास करते हुए सभी आवश्यक कदम उठाते हुए कोतमा नगर पालिका अध्यक्ष परिषद श्रीमती मोहनी धर्मेंद्र वर्मा जी अपने सहयोगी उपाध्यक्ष श्री प्रभात कुमार मिश्रा जी , जलविभाग के सभापति एवं पार्षद श्री रिहाना रोशन वारसी जी श्री मुफीद जी अंकित सोनी जी जनो के साथ फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर कर्मचारियों को समझाइश एवं आदेश दिया ।

इनका कहना है
पिछले 2 महीने से जानकारी मिल रही थी कि वह वार्ड 8, 9, 10, 11  में पानी में कोयले की कड़ आ रहे हैं  जिसे लेकर नगर पालिका के द्वारा कॉलरी प्रबंधन को 7 दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया था लेकिन पानी की व्यवस्था ना सुधारने के कारण आज हमने स्वयं जाकर कॉलरी  के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए आज से ही स्वच्छ पानी मुहैया कराने को कहा है जिससे वार्ड वासियों को स्वच्छ पानी मिलना चालू हो जाएगा !

धर्मेंद्र मोहिनी वर्मा
नगर पालिका अध्यक्ष कोतमा
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...