⚡ ब्रेकिंग News

पिछले 2 वर्षों से भटक रहा रिजल्ट के लिए छात्र, प्राचार्य को नहीं इसकी परवाह


अनूपपुर -शासकीय महाराजा मार्तण्ड महाविद्यालय कोतमा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में है यहां पर शिक्षकों के द्वारा किसी प्रकार से इनके भविष्य में नहीं सोचा जा रहा है जिससे इनकी पढ़ाई  पूरी तरह से चौपट हो रही है ऐसा ही मामला 2 वर्ष पूर्व ग्रेजुएशन की पढ़ाई  पूरी कर चुके छात्र हिमांशु पासी की है जिसने आज तक ग्रेजुएशन की रिजल्ट नहीं पा सका वहीं पिछले 2 साल से महाविद्यालय का चक्कर भी काट रहा है लेकिन महाविद्यालय के प्राचार्य कोई इसकी कतई चिंता नहीं है !

पूर्व में शिक्षा मंत्री से कर चुका है शिकायत -अनूपपुर जिले के कोतमा महाविद्यालय में पढ़ने वाले एक विद्यार्थी न्याय पाने के लिए यहाँ वहाँ भटक रहा है और अपने भविष्य को बर्बाद होता देख माननीय उच्च शिक्षा विभाग मंत्री जीतू पटवारी को ट्वीट करते हुए अपनी परेशानी बताई थी।छात्र ने बताया कि 2 वर्ष होने जा रहे हैं पर इस विषय में किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है जिसकी वजह से उसे कोतमा से लेकर रीवा तक भटकना पड़ रहा है।

जवाब देने में कतरा रहे प्राचार्य- जब इस विषय में महाविद्यालय कोतमा के प्राचार्य से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया और फिर से 1 कागज में लिखवाकर दे दिया कि आपका रिजल्ट महाविद्यालय में नही आया है और छात्र को फिर से विश्वविद्यालय रीवा जाने की बात कही है !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...